जल्द खत्म होगा ताजमहल में बंदरों का आतंक, 4 करोड़ रुपए खर्च कर नसबंदी कराएगी सामाजिक संस्था... कई पर्यटकों को कर चुके है घायल

Edited By Prashant Tiwari,Updated: 06 Nov, 2022 01:37 PM

terror of monkeys in taj mahal will end soon

आजकल मोहब्बत की निशानी ताजमहल को देखने के लिए आने वाले पर्यटकों में एक डर का माहौल बना रहता है। पता नहीं कब उनके पास कोई बंदर आ जाए और उन्हें काट कर घायल कर दें।

आगरा (रविशंकर) : आजकल मोहब्बत की निशानी ताजमहल को देखने के लिए आने वाले पर्यटकों में एक डर का माहौल बना रहता है। पता नहीं कब उनके पास कोई बंदर आ जाए और उन्हें काट कर घायल कर दें। बंदरों के काटने की कई घटनाए सामने आने के बाद भी प्रशासन नहीं जागा लेकिन मीडिया में सुर्खियां बनने के बाद जिम्मेदारों की नीद अब खुल गई है। अब पुरातत्व विभाग और नगर निगम ने सामाजिक संस्था के साथ करार कर सभी बंदरो को पकड़ने की कवायद में जुट गई है। अब ना सिर्फ जल्द ही ताज महल से बंदरों का आतंक खत्म होगा बल्कि पूरे परिसर को बंदरो से मुक्त कराने को रणनीति भी बना ली गई है।

सामाजिक संस्था के साथ करार 
दरअसल बंदरो के आतंक का अंदाजा ताजमहल पर इसी बात से लगाया जा सकता है कि आये दिन बंदर देशी और विदेशी पर्यटकों को काट कर घायल कर रहे थे। जिसके बाद अब पुरातत्व विभाग और नगर निगम ने एक सामाजिक संस्था के साथ करार किया है। जो ताजमहल के साथ शहर से करीब 10 हजार बंदरो को पकड़ेगी। बंदरों को पकड़ने के बाद संस्था उनकी नसबंदी कर छोड़ देगी। ताकि बंदरो की संख्या न बढ़े। इसके काम के लिए करीब 4 करोड़ रुपए खर्च किए जायेंगे। 

PunjabKesari

इससे बंदरो का गुस्सा खत्म होगा 

आगरा नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय कुमार ने बताया कि इस कार्यवाही के बाद काफी हद तक बंदरो के अंदर से गुस्सा खत्म हो जाएगा और उनके काटने की प्रवृति पर भी इसका असर होगा। जिसके बाद बंदर इंसानों को कम नुकसान पहुंचाएंगे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!