बरेली में 'हैदरी दल' का आतंक : मुस्लिम युवतियों से की अभद्रता, उतरवाए नकाब, चेक की आईडी; लड़कियों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाले

Edited By Purnima Singh,Updated: 08 Jun, 2025 03:09 PM

terror of haideri dal in bareilly

उत्तर प्रदेश के बरेली में लड़कियों के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। जिले के गांधी उद्यान में घूमने आई लड़कियों के साथ वहां मौजूद लड़कों ने बदसलूकी की, उनकी वीडियो बनाई और फिर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी....

बरेली (जावेद खान) : उत्तर प्रदेश के बरेली में लड़कियों के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। जिले के गांधी उद्यान में घूमने आई लड़कियों के साथ वहां मौजूद लड़कों ने बदसलूकी की, उनकी वीडियो बनाई और फिर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बरेली शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित गांधी उद्यान में कुछ लड़कियां घूमने आई थीं। वो वहां बैठकर बातचीत कर रही थीं, तभी कुछ लड़के वहां आ धमके। इन लड़कों ने उन लड़कियों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वे लड़के लड़कियों से उनका आधार कार्ड मांगने लगे। पूछने लगे कि तुम्हारा नाम क्या है, कहां रहती हो, परिवार में कौन-कौन है। वहीं लड़कियां उनसे बचती नजर आईं।

"तुम हिंदू लड़कों के साथ क्या कर रही हो"
पार्क में बुर्के और नकाब में बैठी लड़कियां लड़कों के साथ बैठकर बातचीत कर रही थीं। तभी 7-8 लड़कों का एक गैंग आया, जो खुद को हैदरी दल बता रहा था। वो लड़के लड़कियों के वीडियो बनाने लगे। जब लड़कियों ने मना किया, तो बदतमीजी करने लगे। बोले - "तुम हिंदू लड़कों के साथ क्या कर रही हो", "तुम्हें ऐसा नहीं करना चाहिए", "यहां अय्याशी करने आती हो।" 

वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर लिखे धमकी भरे मैसेज, लड़कियों के उतरवाए नकाब 
हैदरी दल ने 3 लड़कियों के वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिए और उन पर धमकी भरे मैसेज भी लिखे। हैदरी दल की इस हरकत से लड़कियां सहम गईं। साथ ही उनके नकाब भी उतरवाए। 

हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष ने एक्स पर की शिकायत 
इस मामले को लेकर हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल ने सोशल मीडिया पर आवाज उठाई है। उन्होंने घटना के तीन वीडियो 'X' प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हुए बरेली पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!