Politics News: स्वामी प्रसाद मौर्य सपा को देंगे जोर का झटका, बनाएंगे अपनी नई पार्टी.... 22 फरवरी को हो सकता है नाम का ऐलान

Edited By Anil Kapoor,Updated: 19 Feb, 2024 12:57 PM

swami prasad maurya will give a big blow to sp will form his new party

Politics News: समाजवादी पार्टी के महासचिव पद से कुछ दिन पहले ही इस्तीफा देने के बाद अब स्वामी प्रसाद मौर्य अखिलेश यादव और उनकी पार्टी से बिल्कुल अलग हो गए हैं। अब स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी अलग पार्टी बनाने जा रहे हैं। मौर्य अब अगामी 22 फरवरी को अपने...

Politics News: समाजवादी पार्टी के महासचिव पद से कुछ दिन पहले ही इस्तीफा देने के बाद अब स्वामी प्रसाद मौर्य अखिलेश यादव और उनकी पार्टी से बिल्कुल अलग हो गए हैं। अब स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी अलग पार्टी बनाने जा रहे हैं। मौर्य अब अगामी 22 फरवरी को अपने समर्थकों के साथ नए राजनीतिक संगठन या पार्टी का ऐलान कर सकते हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य 22 फरवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एक रैली को संबोधित करेंगे। मौर्य राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी शामिल होंगे।

स्वामी प्रसाद मौर्य बनाएंगे अपनी नई पार्टी, 22 फरवरी को हो सकता है नाम का ऐलान
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, स्‍वामी प्रसाद मौर्य पिछले कई दिनों से बगावती तेवर अपनाए हुए थे। राज्‍यसभा चुनाव के टिकट देने में PDA (पिछड़ा, दलित, अल्‍पसंख्‍यक) की उपेक्षा का आरोप लगा रहे थे। इस सब के बाद मौर्य ने यह भी कहा था कि वह  समाजवादी पार्टी के कई नेताओं की बयानबाजी से परेशान हैं। आज स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने लिए नया रास्‍ता चुन लिया। उन्‍होंने नई पार्टी के गठन के साथ उसके झंडे की तस्‍वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की। मौर्य की इस नई पार्टी में कौन-कौन शामिल होगा यह अभी तक साफ नहीं हुआ है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!