ब्राह्मणों पर जुल्म करने वाली योगी सरकार को करें सत्ता से बाहर: पवन पाण्डेय

Edited By Umakant yadav,Updated: 24 Oct, 2020 07:21 PM

stop yogi sarkar who oppresses brahmins out of power pawan pandey

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज पर जुल्म करने वाली योगी सरकार को उत्तर प्रदेश की सत्ता से बाहर करना चाहिए। मल्हनी विधानसभा के उप चुनाव में सपा प्रत्याशी लकी यादव...

जौनपुर: समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज पर जुल्म करने वाली योगी सरकार को उत्तर प्रदेश की सत्ता से बाहर करना चाहिए। मल्हनी विधानसभा के उप चुनाव में सपा प्रत्याशी लकी यादव के पक्ष में आयोजित चौपाल में पांडेय ने कहा कि योगी सरकार चुन-चुन कर ब्राह्मणों पर जुल्म ढा रही है। ब्राह्मण की हत्याएं कराई जा रही है। उनके घरों पर छापा मारी कराया जा रहा है जबकि यही ब्राह्मण समाज 2017 में भाजपा को सत्ता की दहलीज पर पहुंचाया था।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता फैली है कानून का राज खत्म हो गया है। भाजपा के मंत्री विधायक अपराधियों के साथ खड़े खुले आम उनकी पैरवी कर रहे हैं। हाथरस काण्ड की चर्चा करते हुए पांडेय ने कहा कि दलित बेटी के साथ अपराध हुआ। उसके शव परिजनों की मर्जी के बगैर रात के अंधेरे में जला दिया गया। आज ब्राह्मण की बेटी खुशी दूबे अकारण ही जेल की सीखचों में कैद है, महोबा में व्यापारी से गुण्डा टैक्स मांगा गया न देने पर उसके साथ जो हुआ किसी से छिपा नहीं है। बलिया में अधिकारियों के सामने पाल की हत्या कर दी जाती है। हत्यारे के साथ भाजपा के विधायक खड़े हुए हैं यह सब योगी के इशारे पर हो रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हत्या लूट बलात्कार आदि संगीन अपराधों मे जबरदस्त वृद्धि हुईं हैं, यह प्रदेश अपराध प्रदेश बन गया है। सरकार अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में एक भी विकास का काम नहीं किया है। शिक्षा को महंगा कर दिया, बेरोजगारी में बृद्धि कराया, विकास ठप हो गये नौजवान सड़क पर भटक रहे है यही सरकार की उपलब्धियां है। हां सपा के शासन काल में किये गये कार्यों का फीता काट कर अपनी उपलब्धि बताया जा रहा है।

पाण्डेय ने दावे के साथ कहा कि अब ब्राह्मण समाज सौ प्रतिशत सपा के साथ जा रहा है। मल्हनी का चुनाव सपा ही जीतेगी और 2022 में यह ब्राह्मण समाज योगी सरकार को सत्ता से बाहर करने का काम करेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!