सपा विधायक रमाकांत यादव ने दिया विवादित बयान, कहा- होली नहीं है हमारा त्योहार

Edited By Ramkesh,Updated: 19 Mar, 2022 06:50 PM

sp mla ramakant yadav gave a controversial statement

अपने बयानों को लेकर सखियों में रहने वाले सपा विधायक रमाकांत यादव ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने मैं न तो होली मनाता हूं कि न ही किसी को मनाने की सलाह देता हूं।  उन्होंने कहा कि मैं  बहुत दुखी हूं कि आखिर लोग होली क्यों मनाते हैं। यादव...

आजमगढ़: अपने बयानों को लेकर सखियों में रहने वाले सपा विधायक रमाकांत यादव ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने मैं न तो होली मनाता हूं कि न ही किसी को मनाने की सलाह देता हूं।  उन्होंने कहा कि मैं  बहुत दुखी हूं कि आखिर लोग होली क्यों मनाते हैं। यादव ने कहा हमारे लिए एक ही त्योहार है जो हम मनाते है।  14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन आ रहा है उसी को हम मनाएंगे। उनके बताए हुए मांग पर चलेंगे।
 
बता दें कि जब रमाकांत यादव इससे पहले विवादित बयान दें चुके है।  कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने रक्षा सूत्र पर सवाल खड़े करते हुए खुद को शूद्र बताते हुए रक्षा सूत्र कटवा दिया था। इतना ही नहीं जब देश में कोरोना की आहट शुरू हुई थी तो उन्होंने कोरोना पीड़ितों को गले लगाने की बात कही थी। अब उनका यह बयान एक बार फिर चर्चा में आया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!