'श्रमिक कालोनियों पर भी है भाजपा सरकार की निगाह', सपा मुखिया ने BJP पर लगाया आरोप

Edited By Harman Kaur,Updated: 10 May, 2024 06:29 PM

sp chief akhilesh yadav accuses bjp

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर कानपुर के औद्योगिक स्वरूप को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मिलों पर ताला लटकवाने वाली यह.....

कानपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर कानपुर के औद्योगिक स्वरूप को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मिलों पर ताला लटकवाने वाली यह सरकार अब लेबर कालोनियों पर भी निगाह रखे हुए है।

'सातवां चरण खत्म होने के साथ भाजपा का पूरे देश में सफाया हो जाएगा....'
 दरअसल, सपा मुखिया अखिलेश यादव GIC ग्राउंड पर गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि भाजपा सरकार के खिलाफ जनाक्रोश सातवें आसमान पर है। चुनाव का सातवां चरण खत्म होने के साथ भाजपा का पूरे देश में सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कानपुर के उद्यमियों और कारीगरों ने अपने दम पर उद्योग नगरी की पहचान बनाई है। सरकार को इनकी मदद करनी चाहिए थी, मगर सरकार ने बंद मिलों को शुरु करने का कोई प्रयास नहीं किया। बल्कि ये लोग लेबर कालोनियों को भी हड़पना चाहते हैं।

मेट्रो भी समाजवादियों की देन है: अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि कानपुर में बिजली में निजी सहयोग से लगा बिजली संयंत्र सपा सरकार की देन है। मेट्रो भी समाजवादियों की देन है। हम कानपुर के नौजवानों को रोजगार देकर कानपुर को ‘कामपुर' बनाना चाहते हैं। जहां के लोगों को काम मिल जाए, इस दिशा में काम करेंगे। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार राजाराम पाल और आलोक मिश्रा को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि ये चुनाव हमारी आने वाली पीढ़ी का है। ये संविधान बचाने का चुनाव है।

'भाजपा ब्रह्मांड में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी है...'
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ब्रह्मांड में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी है। भाजपा सरकार का हर वादा झूठा निकला। दस साल में कोई वादा पूरा नहीं किया। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई, बल्कि खाद भी बोरी से चोरी हो गई। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवा कर सरकार ने लाखों लोगों का जीवन संकट में डाल दिया। ये न सिर्फ हमारी आपकी जान के पीछे पड़े है, बल्कि संविधान के पीछे भी पडे़ है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!