अयोध्या से रामेश्वरम तक लगेंगे श्रीराम स्तंभ, शोध के बाद 290 स्थान को किया गया चिन्हित

Edited By Ajay kumar,Updated: 22 Sep, 2023 07:48 PM

shri ram pillars will be installed from ayodhya to rameshwaram

श्री राम शोध संस्थान द्वारा 40 वर्षों तक किए गए शोध के आधार पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े राम वन गमन मार्ग पर 290 स्थानों पर श्रीराम स्तंभ स्थापित करने की योजना बनाई है। यह स्थान अयोध्या से लेकर रामेश्वरम तक हैं। जिसमें कई...

अयोध्या: श्री राम शोध संस्थान द्वारा 40 वर्षों तक किए गए शोध के आधार पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े राम वन गमन मार्ग पर 290 स्थानों पर श्रीराम स्तंभ स्थापित करने की योजना बनाई है। यह स्थान अयोध्या से लेकर रामेश्वरम तक हैं। जिसमें कई राज्य और उन राज्यों के कई शहर शामिल हैं। यह योजना अशोक सिंघल फाउंडेशन के सौजन्य से 30 सितंबर से प्रारंभ की जाएगी।

PunjabKesari

290 स्थान को चिन्हित किया, जहां लगेंगे स्तंभ
कारसेवकपुरम में गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव और अशोक सिंघल फाउंडेशन के सदस्य चंपत राय ने बताया कि राम अवतार शर्मा ने 40 वर्षों तक शोध कर 290 स्थान को चिन्हित किया है। जहां पर प्रभु श्री राम के चरण पड़े थे। उन सभी स्थानों पर अशोक सिंघल फाउंडेशन के सौजन्य से श्रीराम स्तंभ स्थापित किए जाएंगे। जिस स्थान पर पर यह स्तंभ लगाए जाएंगे उस स्थान के स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार को किसी भी तरह का खर्च नहीं देना पड़ेगा। इसका पूरा खर्च अशोक सिंगला फाउंडेशन उठाएगी। उन्होंने बताया कि 27 सितंबर को पहला श्रीराम स्तंभ अयोध्या पहुंच जाएगा। यहां के प्राचीन मणि पर्वत पर संत महात्मा और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में इसको स्थापित किया जाएगा। इस स्तंभ में श्रीमद् वाल्मीकि रामायण के आधार पर चौपाइयां लिखी होंगी। जिस राज्य में यह स्तंभ स्थापित होगा उस राज्य की स्थानीय भाषा में भी चौपाइयां लिखी जाएगी।

Shri Ram Van Gaman Marg Stambh News

निजी भवनों के बाहरी दीवार पर लगेगा अयोध्या का लोगो
अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर साकेत पेट्रोल पम्प के पास ओवरब्रिज के अंतिम छोर पर विकास प्राधिकरण की ओर से लगवाए जा रहे अयोध्या लोगो का गुरुवार को मंडलायुक्त गौरव दयाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने बाईपास किनारे स्थित निजी भवनों के बाहरी दीवारों पर लोगो लगवाने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने बताया लता मंगेशकर चौक के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेशन लाइन जल्द विस्थापित होने वाली है। उनके टावरों को डिस्मेंटल न करके उनमे आकर्षक फसाड लाइटिंग कराने के साथ अन्य गतिविधियों संचालित करने को लेकर रूपरेखा बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जन्मभूमि पथ पर बनाई जाने वाली केनोपी व स्वागत गेट के लिए हो रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने राजकीय निर्माण निगम को सभी कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!