Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 31 Jul, 2020 08:38 PM
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पिछले एक वर्ष में तीन तलाक के मामलों में 71 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किये गए हैं और 62 को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी...
शामलीः उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पिछले एक वर्ष में तीन तलाक के मामलों में 71 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किये गए हैं और 62 को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी है।
शामली के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि 71 लोगों के खिलाफ तीन तलाक के 19 मामले दर्ज किये हैं और 16 मामलों में 62 लोगों के खिलाफ अदालतों में आरोपपत्र दाखिल किये गए हैं। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान 71 लोगों में से नौ निर्दोष पाये गए। मुस्लिम महिला (विवाह के अधिकारों का संरक्षण) कानून में मुस्लिम पुरुषों द्वारा तीन तलाक दिये जाने का निषेध किया गया है। कानून का उल्लंघन होने की स्थिति में तीन वर्ष तक की जेल का प्रावधान है।