Shahjahanpur News: सरकारी आवास से बरामद हुआ लेखपाल का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Edited By Pooja Gill,Updated: 10 Mar, 2024 11:43 AM

shahjahanpur news lekhpal s body recovered

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले की कलान तहसील में बने एक सरकारी आवास से एक लेखपाल का शव बरामद हुआ है। शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे...

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले की कलान तहसील में बने एक सरकारी आवास से एक लेखपाल का शव बरामद हुआ है। शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

PunjabKesari
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि मिर्जापुर थाने के तहत कलान तहसील में बने सरकारी आवास में लेखपाल पीयूष यादव (33) का शव शनिवार देर रात बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि सरकारी आवास के कमरे में लेखपाल का शव होने की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पीयूष यादव हरदोई जिले के बिलग्राम थाना अंतर्गत पचनेरा गांव का रहने वाला था। पूरे मामले की जांच की जा रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः Agra News: दांतों से युवक का कान काट कर निगल गई महिला, मामूली बात को लेकर हुआ था झगड़ा
उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकार अब सब हैरान हो जाएंगे। दरअसल, न्यू आगरा क्षेत्र इलाके में एक घर में रहने वाले दो किराएदारों में झगड़ा हो गया। इस झगड़े के दौरान महिला ने अपने दांतों से युवक का कान काट लिया। हैरानी की बात तो यह है कि कान काटने के बाद महिला उस कटे हुए हिस्से को निगल गई। पीड़ित ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी और मामला दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ेंः CM Yogi Adityanath: आज देवरिया आएंगे सीएम योगी, 654 करोड़ की विकास योजनाओं का करेंगे लोकार्पण
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी रविवार को देवरिया आएंगे। यहां पर सीएम 654 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई है। सीएम योगी की सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। यह कार्यक्रम शहर के चीनी मिल मैदान में होगा।

​​​​​​​

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!