Agra News: दांतों से युवक का कान काट कर निगल गई महिला, मामूली बात को लेकर हुआ था झगड़ा

Edited By Pooja Gill,Updated: 10 Mar, 2024 11:20 AM

agra news a woman bit off a young man s

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकार अब सब हैरान हो जाएंगे। दरअसल, न्यू आगरा क्षेत्र इलाके में एक घर में रहने वाले दो किराएदारों में झगड़ा हो गया। इस झगड़े के दौरान महिला ने अपने दांतों से युवक का कान काट लिया...

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकार अब सब हैरान हो जाएंगे। दरअसल, न्यू आगरा क्षेत्र इलाके में एक घर में रहने वाले दो किराएदारों में झगड़ा हो गया। इस झगड़े के दौरान महिला ने अपने दांतों से युवक का कान काट लिया। हैरानी की बात तो यह है कि कान काटने के बाद महिला उस कटे हुए हिस्से को निगल गई। पीड़ित ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी और मामला दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ेंः सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों को चुकानी पड़ेगी भारी कीमत: CM योगी आदित्यनाथ

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला न्यू आगरा इलाके का है। यहां पर देवी नगर नगला पदी के रहने वाले रामवीर बघेल ई-रिक्शा चलाते हैं। जो  रविंद्र यादव के मकान में परिवार के साथ किराए पर रहता है। इसी मकान में अन्य परिवार के लोग भी किराए पर रहते है। उनमें से एक महिला किराएदार अपने आप को इस घर का मालिक समझती है। किराएदार राखी के पति का नाम संजीव है। वह हर रोज छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती है। 4 मार्च को एक किराएदार के बेटे का पेपर था। इसी वजह से रामवीर सुबह घर से 6 बजे रिक्शा लेकर चला गया था। दिन होने की वजह से किसी ने मेन गेट का ताला नहीं लगाया था। जिस बात पर महिला काफी भड़क गई और गाली गलौज करने लगी।

यह भी पढ़ेंः CM Yogi Adityanath: आज देवरिया आएंगे सीएम योगी, 654 करोड़ की विकास योजनाओं का करेंगे लोकार्पण​​​​​​​

पीड़ित ने दर्ज कराई FIR
रामवीर ने महिला को समझाने की काफी कोशिश की। इसी बीच उसका पति भी आ गया और रामवीर को पकड़ लिया। इतने में महिला ने रामवीर का कान अपने दांतों से काट लिया। जब उससे कटे हुए कान के हिस्से को मांगा गया तो वह उसे निगल गई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 325 और 506 में एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!