Edited By Imran,Updated: 07 Apr, 2022 07:03 PM

सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का फिर से एक विवादित बयान दिया है, जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, उन्होंने दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लड़कियों के लिए हिजाब को वाजिब ठहराया है। उन्होंने कहा कि जब बच्चियां बड़ी होने लगती हैं तो...
संभल: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का फिर से एक विवादित बयान दिया है, जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, उन्होंने दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लड़कियों के लिए हिजाब को वाजिब ठहराया है। उन्होंने कहा कि जब बच्चियां बड़ी होने लगती हैं तो उन्हें कंट्रोल में करने के लिए हिजाब जरूरी है।
इसके साथ उन्होंने कहा कि हिजाब पहनने से बच्चियां काबू में रहती हैं। सपा सांसद ने कहा कि हमारी संस्कृति पर यूरोपियन संस्कृति भारी पड़ती जा रही है, लेकिन हमारे धर्म में इतना खुलापन हराम है।
सपा सांसद सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क यही नहीं रुके बल्कि अजान और अखंड रामायण की तुलना कर दी। उन्होंने अजान विवाद पर कहा कि अजान 3-4 मिनट में खत्म हो जाता है, इससे किसी का क्या बिगड़ रहा है। जबकि अखंड रामायण 24 घंटे चलती है। उससे किसी को कोई दिक्कत नहीं है।