Edited By Imran,Updated: 21 Jun, 2022 01:43 PM

आठवें इंटरनेशनल योग दिवस के अवसर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने ग्रीन पार्क में आयोजित कार्यक्रम में योग किया। योग करने के बाद बाहर स्टेडियम से बाहर निकले तो उनका एक अलग अंदाज देखने को मिला।
कानपुर: आठवें इंटरनेशनल योग दिवस के अवसर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने ग्रीन पार्क में आयोजित कार्यक्रम में योग किया। योग करने के बाद बाहर स्टेडियम से बाहर निकले तो उनका एक अलग अंदाज देखने को मिला। दरअसल, कंपनी बाग चौराहा के पास पहुंचे। यहां उन्होंने ब्रेड-मक्खन का लुत्फ उठाया। महाना ने ठेले पर अपने हाथों से खुद ब्रेड पर मक्खन लगाकर खाया।
बता दें कि ग्रीन पार्क स्टेडियम में आज 4000 लोगों ने योग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया। इस दौरान विश्व शांति के लिए गुब्बारें भी हवा में छोड़े गए। बता दें कि महाना अक्सर कनपुरिया अंदाज में पब्लिक प्लेस पर घूमते हुए नजर आते हैं। कानपुर से 8वीं बार विधायक हुए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना अक्सर हंसी-मजाक के मूड में दिखाई देते हैं