तेज रफ्तार बनी जानलेवा! लखनऊ में रोडवेज बस पलटी, 5 की मौत; चीख-पुकार से कांपा हाईवे

Edited By Anil Kapoor,Updated: 12 Sep, 2025 07:03 AM

roadways bus lost control and overturned in lucknow 5 people died

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी इलाके में गुरुवार को एक रोडवेज बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 5 यात्रियों की मौत हो गई तथा 10 अन्य जख्मी हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त......

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी इलाके में गुरुवार को एक रोडवेज बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 5 यात्रियों की मौत हो गई तथा 10 अन्य जख्मी हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।

PunjabKesari

तेज रफ्तार बस टैंकर से टकरा खाई में गिरी, 5 की मौत, 10 घायल
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि काकोरी थाना क्षेत्र में गोला कुंआ के पास हरदोई से लखनऊ आ रही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस सड़क निर्माण कार्य में लगे टैंकर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई तथा 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस आयुक्त अमरेंद्र सिंह सेंगर ने इस बात की पुष्टि की है कि इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

PunjabKesari

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों का रेस्क्यू, CM ने जताया दुख और दिए इलाज के निर्देश
पुलिस ने बताया कि स्थानीय निवासियों की मदद से बचाव दल ने घायल यात्रियों को बाहर निकाला और उन्हें काकोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि घटनास्थल पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा था और दुर्घटना के समय सड़क पर पानी का छिड़काव किया जा रहा था। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर उनका तत्काल उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!