22 minutes ago
52 minutes ago
56 minutes ago
1 hour ago
2 hours ago
3 hours ago
4 hours ago
5 hours ago
6 hours ago
7 hours ago
23 hours ago
1 day ago
Tuesday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
गांव में सांभर घुसने से मची भगदड़, कड़ी मशक्कत के बाद किया गया रेस्क्यू
Edited By Ajay kumar,Updated: 12 Nov, 2019 12:50 PM
यूपी के हमीरपुर ज़िले में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक विशालकाय जंगली जानवर "सांभर" गांव में घुस आया। नुकीले सीगों वाले हिरण प्रजाति के इस जानवर को देख कर लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर...
हमीरपुर: यूपी के हमीरपुर ज़िले में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक विशालकाय जंगली जानवर "सांभर" गांव में घुस आया। नुकीले सीगों वाले हिरण प्रजाति के इस जानवर को देख कर लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद सांभर का रेस्क्यू कर उसे पकड़ लिया है। इसके पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। देखिये, यह है हिरण प्रजाति का दुर्लभ जानवर "सांभर" जो जंगल से भटक कर गांव में घुस आया है। नुकीले सीगों वाले इस जंगली जानवर को देख कर ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया और लोगों की भारी भीड़ इसको देखने के लिये जमा हो गई। भीड़ को देख कर सांभर भी डर गया और उसने भाग दौड़ शुरू कर दी जिससे लोगों में भगदड़ मच गई। बता दें कि हमीरपुर ज़िले में सरीला तहसील के खेड़ा शिलाजीत गांव में बेतवा नदी के बीहड़ (जंगल) से भटक कर सांभर प्रजाति का हिरन गांव में घुस आया। जिसका पीछा गांव के कुत्तों ने कर दिया और डर के मारे वह एक बाड़े में जाकर छुप गया। जिसके बाद सूचना वन विभाग को दी गई। वहीं सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे अपने कब्जे में लिया है। हिरण के घायल हो जाने के बाद वन विभाग की टीम उसके उपचार के बाद ही फिर से उसे बीहड़ में छोड़ेगी। 3 घंटों तक चला वन अधिकारियों का रेस्क्यू: स्थानीय स्थानीय वीरेंद्र कुमार ने बताया कि हमीरपुर ज़िले में बेतवा नदी के बीहड़ में रहने वाले जंगली जानवर अक्सर ही भटक कर आसपास के गांव में घुस आते हैं । इसी क्रम में सांभर प्रजाति का यह हिरन भी खेड़ा शिलाजीत गांव में घुस आया। जिसके बाद गांव के कुत्ते उसके पीछे पड़ गए कौतूहलबस ग्रामीण भी उसे खदेड़ते रहे। जिससे घबराया हिरण गांव के एक बाड़े में घुस गया और नीबू के पेड़ के झाड़ में दुबक कर बैठ गया। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। इसीक्रम में तत्काल मौके पर वन क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार भरद्वाज अपनी टीम के साथ पहुंच गए। फिर सांभर को पकड़ने के लिये रेस्क्यू चला कर तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हिरण बाड़े से निकलकर गांव में घुस गया। जिससे वन विभाग की टीम व ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। उपचार के उपरान्त सांभर को छोड़ दिया जाएगा: क्षेत्राधिकारी वन क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि यह हिरण सांभर प्रजाति का है। भागदौड़ में वह मामूली रूप से घायल हो गया है। जिसको कार्यालय वन क्षेत्राधिकारी सरीला में ला कर उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। इसके बाद उसे बेतवा नदी के बीहड़ में छोड़ दिया जाएगा। मौके पर वन विभाग की टीम के साथ ग्रामीणों की भारी भीड़ ने भी सांभर के काबू में आ जाने के बाद राहत की सांस ली।
'मौत' के हाईवे पर झपकी बनी काल! खड़े ट्रक में जा घुसी डबल डेकर बस, ड्राइवर-कंडक्टर की मौत, 27...
मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियां तेज; गोवर्धन परिक्रमा के लिए प्रशासन अलर्ट, डेढ़ करोड़ से अधिक...
2006 का वो हलफनामा याद है? CM योगी का कांग्रेस-सपा पर बड़ा प्रहार, कांवड़ यात्रा रोकने वालों को भी...
प्रयागराज में PRV 112 पर बड़ी गाज: गंगापार से यमुनापार भेजे गए 518 पुलिसकर्मी, मचा हड़कंप
सीतापुर में रफ्तार का कहर! बोलेरो-बाइक की भीषण टक्कर ने छीनी 2 जिंदगियां, परिवारों में मचा कोहराम
स्टील फैक्टरी में तड़के मची चीख-पुकार: 7 दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू, मलबे से मिला मजदूर का श/व
काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर हादसे से मच गया हड़कंप, सुरक्षा में तैनात PAC जवान की कार्बाइन से चली...
'राम मंदिर दान में हेराफेरी मामले में कोषाध्यक्ष को बचाया जा रहा...' स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के...
ट्रकों की भीषण भिड़ंत में ड्राइवरों के उड़े चीथड़े, पलटते ही घर के बाहर सो रहे परिवार पर टूटा दुखों...
बांदा में बड़ा हादसा: तालाब में डूबने से 7 और 9 साल की दो सहेलियों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम
USD $
14/07/2026 12:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज किसी शुभ कार्य में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। युवा सोशल वर्क में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
वृष राशि वालों आज आपके सपने साकार होते नजर आ रहे हैं। कार्यक्षेत्र में धन वृद्धि के साथ प्रमोशन होने की संभावना है। भाग्य का आपको भरपूर साथ मिल सकता...
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। लक्ष्य प्राप्ति में घर के किसी बड़े का सहयोग प्राप्त हो सकता है।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। पारिवारिक बिजनेस से जुड़े जातकों को फायदेमंद डील प्राप्त हो सकती है।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मनचाहे परिणाम हासिल हो सकते हैं। किसी जरूरतमंद की सहायता करने का मौका मिल...
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए धन लाभ देने वाला रहेगा। बिजनेस में उन्नति होने के आसार नजर आ रहे हैं। सरकारी कामों में आ रही बाधाएं आज खत्म हो...
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। बेरोजगारी से परेशान जातकों को कोई अच्छा रोजगार मिल सकता है।
वृश्चिक राशि वालों कार्यक्षेत्र में आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन कमाने के नए स्रोत प्राप्त होंगे। पारिवारिक समस्याओं से निजात मिल सकता है।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला साबित हो सकता है। धन के मामले में आज सावधानी बरतने की ज़रूरत है।
मकर राशि वालों आज का दिन मंगलमय रहेगा। कारोबार के कामों में संतान का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में व्यस्तता बनी रह सकती है। संतान की पढ़ाई से संबंधित खर्चों में वृद्धि हो...
मीन राशि वालों आज आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयासों का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। घर में खुशियां दस्तक दे सकती है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes