रामचरितमानस विवाद मामला: स्वामी प्रसाद मौर्य की बढ़ीं मुश्किलें, FIR दर्ज

Edited By Ramkesh,Updated: 24 Jan, 2023 03:50 PM

ramcharitmanas controversy case fir registered in lucknow

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। दरअसल, रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान को लेकर उन पर एफआईआर दर्ज हो गया है।  ऐशबाग निवासी सुरेंद्र मिश्रा की तहरीर पर राजधानी लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में आईपीसी की...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। दरअसल, रामचरितमानस विवादित बयान को मार्य पर एफआईआर दर्ज हो गया है। ऐशबाग निवासी सुरेंद्र मिश्रा की तहरीर पर राजधानी लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में आईपीसी की धारा 295 ए ,298, 504, 505(2),153a में मुकदमा पुलिस ने पंजीकृत किया है।

बता दें कि मौर्य ने रविवार को कहा था, “धर्म का वास्तविक अर्थ मानवता के कल्याण और उसकी मजबूती से है। अगर रामचरितमानस की किन्हीं पंक्तियों के कारण समाज के एक वर्ग का जाति, वर्ण और वर्ग के आधार पर अपमान होता हो, तो यह निश्चित रूप से धर्म नहीं, बल्कि अधर्म है।” उन्होंने आरोप लगाया था, “रामचरितमानस की कुछ पंक्तियों में कुछ जातियों जैसे कि तेली और कुम्हार का नाम लिया गया है। इससे इन जातियों के लाखों लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं।” मौर्य ने मांग की थी, “रामचरितमानस के आपत्तिजनक अंश, जो जाति, वर्ण और वर्ग के आधार पर समुदायों का अपमान करते हैं, उन पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।” उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे मौर्य पिछले साल हुए राज्य विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़ सपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने कुशीनगर जिले की फाजिलनगर सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे।

हालांकि, सपा ने बाद में उन्हें विधान परिषद का सदस्य बना दिया था। शिवपाल ने दावा किया, “भाजपा के खिलाफ माहौल है और लोग सपा के साथ आ रहे हैं। भविष्य में हमें भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकना है और राज्य में सपा की सरकार वापस लानी है।” सपा के खिलाफ मुखर रहने वाले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर शिवपाल ने कहा, “वो बड़बोले हैं और अभी मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में आए थे, लेकिन जनता ने उन्हें सबक सिखा दिया। आगे भी हम उन्हें (केशव प्रसाद मौर्य) बताएंगे कि चुनाव कैसे लड़ा जाता है।”

 

Related Story

Trending Topics

Bangladesh

Ireland

Match will be start at 31 Mar,2023 03:00 PM

img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!