'5 साल मुस्लिम तुष्टिकरण करने के बाद अब...', भाजपा पर भड़के राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह

Edited By Harman Kaur,Updated: 29 Apr, 2024 11:56 AM

raja bhaiya s father angry at bjp

प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है......

लखनऊ: प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 5 साल तक तो ये मुस्लिमों का तुष्टिकरण करते रहे और अब फिर से हिन्दू भाषा बोलने लग गए हैं।

'बीजेपी के नेता अब हिन्दू की भाषा बोल रहे हैं...'
बता दें कि राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा कि, 'बीजेपी के नेता अब हिन्दू की भाषा बोल रहे हैं, 5 सालों तक मुस्लिमों का तुष्टिकरण करने के बाद।' वैसे तो उदय प्रताप सिंह राजनीति से दूर ही रहते हैं, लेकिन इस बार भाजपा को लेकर दिए गए उनके इस बयान ने कारण कई कयास लगाए जा रहे हैं।

कई मुद्दों पर भाजपा के साथ दिखाई देते हैं राजा भैया
दरअसल, लोकसभा चुनाव के बीच उदय प्रताप सिंह का ये बयान आना अब चर्चा का विषय बन गया है। क्योंकि उनके बेटे राजा भैया भाजपा द्वारा लिए गए कई फैसलों में उनके साथ ही खड़े दिखाई देते हैं। वहीं, राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने चुनाव से पहले राजा भैया से मुलाकात कर सपा के पक्ष में समर्थन मांगा था। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने खुद उनसे फोन पर बात की थी। जिसके बाद भी राजा भैया ने भाजपा का समर्थन किया और उनके ही उम्मीदवार को वोट दी थी। इतना ही नहीं राजा भैया राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे।

अक्सर ही राजा भैया और उनके पिता उदय प्रताप के बीच कई मुद्दों पर अलग-अलग रुख़ दिखाई देता है। वहीं, कभी उनको अपने बेटे के समर्थन में चुनाव प्रचार करते भी नहीं देखा गया और न ही आज तक उन्होंने अपने बेटे के समर्थन में सोशल मीडिया पर कोई तस्वीर शेयर की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!