Edited By PTI News Agency,Updated: 06 Aug, 2022 11:54 PM
लखनऊ, छह अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत के उप राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ के विजयी होने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

शनिवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि धनखड़ की किसान परिवार से उप राष्ट्रपति पद तक की यात्रा लोकतंत्र के प्रति जन-जन के विश्वास को मजबूत करती है।
उन्होंने कहा कि उनके विराट अनुभवों का लाभ पूरे देश को मिलेगा तथा राज्यसभा की गरिमा और प्रगाढ़ होगी।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।