मुख्यमंत्री आदित्यनाथ शुक्रवार को करेंगे संचारी रोगों के खिलाफ अभियान की शुरुआत

Edited By PTI News Agency,Updated: 30 Jun, 2022 10:11 PM

pti uttar pradesh story

गोरखपुर, 30 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज से संचारी रोगों के खिलाफ एक अभियान की शुरूआत करेंगे।

गोरखपुर, 30 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज से संचारी रोगों के खिलाफ एक अभियान की शुरूआत करेंगे।

सूचना विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, संचारी रोगों के खिलाफ इस अभियान की विस्तृत योजना संबंधित विभागों द्वारा तैयार कर ली गई है। इसमें मच्छर जनित बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि को नियंत्रित करने पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा।
गौरतलब है कि यहां जापानी बुखार के बहुत अधिक मामले सामने आते थे। इस बीमारी ने गोरखपुर में 1978 से 2017 के बीच हजारों लोगों की जानें लीं, लेकिन पिछले दो वर्षों से यह नियंत्रण में है।
योगी आदित्यनाथ ने आने वाले वर्षों में गोरखपुर से इस बीमारी को खत्म करने का संकल्प लिया है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!