आगरा में बुजुर्ग महिला का शव मिला

Edited By PTI News Agency,Updated: 01 Dec, 2021 12:45 AM

pti uttar pradesh story

आगरा, 30 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में आगरा के थाना छत्ता अंतर्गत जीवनी मंडी में एक फ्लैट में बुजुर्ग महिला का शव मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आगरा, 30 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में आगरा के थाना छत्ता अंतर्गत जीवनी मंडी में एक फ्लैट में बुजुर्ग महिला का शव मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि ऊषा देवी (65) घर में अकेले रहती थीं और 15 वर्ष पहले उनके पति का निधन हो चुका है।

उन्होंने बताया कि शव बिस्तर पर पड़ा था और क्षत-विक्षत हालत में था। उन्होंने बताया कि शव तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा था और फ्लैट का दरवाजा बाहर से बंद था।

उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

महिला के भाई ने बताया कि वह तीन दिन से अपनी बहन को फोन कर रहे थे लेकिन फोन बंद जा रहा था। उन्होंने बताया कि इसके बाद मंगलवार दोपहर वह बहन के घर पहुंचे,तो फ्लैट का बाहर से ताला लगा हुआ था लेकिन अंदर से दुर्गंध आ रही थी जिससे बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!