रेमडेसिविर दवा की कालाबाजारी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By PTI News Agency,Updated: 21 Apr, 2021 02:14 PM

pti uttar pradesh story

नोएडा, 21 अप्रैल (भाषा) कोविड-19 के मरीजों के उपचार में इस्तेमाल होने वाली रेमडेसिविर दवा की कालाबाजारी करने वाले एक व्यक्ति को गौतम बुद्ध नगर पुलिस और औषधि विभाग ने एक संयुक्त अभियान के तहत गिरफ्तार किया। व्यक्ति के पास से विभिन्न कंपनियों...

नोएडा, 21 अप्रैल (भाषा) कोविड-19 के मरीजों के उपचार में इस्तेमाल होने वाली रेमडेसिविर दवा की कालाबाजारी करने वाले एक व्यक्ति को गौतम बुद्ध नगर पुलिस और औषधि विभाग ने एक संयुक्त अभियान के तहत गिरफ्तार किया। व्यक्ति के पास से विभिन्न कंपनियों की रेमडेसिविर की 105 शीशी बरामद की गयी है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग सोशल मीडिया के माध्यम से कोविड-19 से संक्रमित लोगों से संपर्क कर रहे हैं तथा तथा मोटी रकम लेकर रेमडेसिविर दवा की आपूर्ति कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने बुधवार को एक सूचना के आधार पर सेक्टर 30 के पास से रचित घई को गिरफ्तार किया। व्यक्ति के पास से विभिन्न कंपनियों की रेमडेसिविर की 105 शीशी बरामद की गयी।

सिंह के मुताबिक आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से कोविड-19 से संक्रमित लोगों से संपर्क करता था तथा उन्हें रेमडेसिविर सूई 20 हजार रुपए में बेचता था।

अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कई मरीजों को महंगी कीमत पर सूई बेची है। पुलिस उससे गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि इस गिरोह में कुछ अस्पतालों के लोग भी शामिल हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!