कांग्रेस की भारत जोड़ों न्याय यात्रा में एक साथ दिखेंगे प्रियंका, राहुल और अखिलेश यादव, 25 फरवरी को पहुंचेगी आगरा

Edited By Pooja Gill,Updated: 23 Feb, 2024 03:47 PM

priyanka rahul and akhilesh yadav will be seen

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ों न्याय यात्रा के लिए तैयारियां कर रहे पार्टी के लोगों का उत्साह अब और भी बढ़ गया है। क्योंकि अब इस यात्रा में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव शामिल होंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 फरवरी को...

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ों न्याय यात्रा के लिए तैयारियां कर रहे पार्टी के लोगों का उत्साह अब और भी बढ़ गया है। क्योंकि अब इस यात्रा में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव शामिल होंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 फरवरी को आगरा पहुंचेगी और अखिलेश यादव इसमें हिस्सा लेंगे। वहीं, यात्रा में शामिल होने और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करने के लिए प्रियंका गांधी भी आ रही है। इस यात्रा को लेकर सभी तैयारियां की जा रही है। यात्रा टेढ़ी बगिया स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से शुरू होगी।

PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता गुरुवार को सपा के कार्यालय पहुंचे और अखिलेश यादव को आगरा में यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। 25 फरवरी को दोपहर दो बजे आगरा में राहुल गांधी की यात्रा में उनके साथ रहेंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा टेढ़ी बगिया से शुरू होकर सौ फुटा रोड स्थित सीएनजी पंप तक पदयात्रा करेगी। इसके बाद शाहदरा, नुनिहाई होते हुए आंबेडकर पुल से यमुना किनारा, हाथी घाट, लाल किला, बालूगंज गुरुद्वारा रोड, मॉल रोड, प्रताप पुरा, राणा प्रताप कॉलोनी, सदर बाजार होते हुए बुंदू कटरा, गोपाल पुरा, सेवला होते हुए तेहरा चौराहे पर पहुंचेगी।

PunjabKesari
भारत जोड़ों न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेसी पूरी तैयारी कर रहे है। कल यानी गुरुवार को कांग्रेस नेताओं ने शहर कांग्रेस कार्यालय से प्रचार वाहन को रवाना किया है। ये प्रचार वाहन शहर में जगह-जगह जाकर लोगों को यात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगा। कांग्रेसी इस यात्रा को लेकर काफी उत्साहित है और पदाधिकारी जनसंपर्क कर रहे है और लोगों को यात्रा में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित कर रहे है।

यह भी पढ़ेंः वाराणसी में बोले सीएम योगी, कहा- 'काशी की तर्ज पर सीरगोवर्धन का दिख रहा नया स्वरूप'
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सीरगोवर्धनपुर में नया स्वरूप काशी की तर्ज पर देखने को मिलता है। संत रविदास की 647वीं जयंती समारोह को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि दस वर्ष पहले यह कल्पना थी, विवाद थे। भव्य समागम की जगह नहीं मिल पाती थी। सड़कें संकरी थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता, मार्गदर्शन व नेतृत्व में आज पूज्य संत रविदास महराज का पावन तीर्थ नई दिव्यता-भव्यता से चमकता दिखाई दे रहा है।

 

  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!