भाजपा किसी को न्याय नहीं दे सकती...इस बार जनता पूरा हिसाब-किताब करेगी: अखिलेश यादव

Edited By Pooja Gill,Updated: 21 Oct, 2024 02:41 PM

bjp cannot give justice to anyone

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश की करहल विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी...

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश की करहल विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ''भाजपा किसी को न्याय नहीं दे सकती है। इस बार जनता पूरा हिसाब-किताब करेगी। ये सरकार जाने वाले लोगों की है। उनके पास समय नहीं है। उपचुनाव में जनता इन लोगों को हराकर विदाई का रास्ता खोल देगी।''

अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप
बता दें कि अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों के विकास को भाजपा ने रोकने का काम किया है। लोकसभा चुनाव की लड़ाई जीतने के बाद भाजपा थोड़ी बहुत रुकी है। भाजपा सारी संस्थाओं से खुद को ऊपर समझती है। अब जमीनों पर कब्जा करने का काम भी कर रही है। अखिलेश ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिसको चाहे गिरफ्तार करा दे। पत्रकारों की भी कराई जा रही है। मिल्कीपुर में इंटरनल सर्वे में बीजेपी हार रही थी, इसलिए चुनाव रोका गया। बार-बार मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों के बाद भी कोई बदलाव नहीं आया। भाजपा किसी को न्याय नहीं दे सकती है। इस बार जनता पूरा हिसाब-किताब करेगी।


भाजपा ने बहराइच में जानबूझकर दंगा कराया हैः अखिलेश
अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बहराइच हिंसा लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव को जीतने के लिए दंगा करवाती है। भाजपा की सरकार किसी को न्याय नहीं दे सकती है। सवालों के जवाब न देने और राजनीतिक लाभ लेने के भारतीय जनता पार्टी ने ये साजिश रची है। उन्होंने बहराइच में बुलडोजर की कार्रवाई पर रोक लगाए जाने के हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कोर्ट से न्याय मिलने की उम्मीद जताई है।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!