एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आएंगी प्रियंका गांधी, ये रहा शेड्यूल

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 24 Oct, 2019 09:57 AM

priyanka gandhi will come to amethi on a day tour

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार 24 अक्टूबर को अमेठी के एक दिन के दौरे पर आएंगी। जिला कांग्रेस के प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि प्रियंका 24 अक्टूबर को दोपहर में अमेठी के कांग्रेस कार्यालय पहुचेंगी जहां वह नव...

अमेठीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार 24 अक्टूबर को अमेठी के एक दिन के दौरे पर आएंगी। जिला कांग्रेस के प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि प्रियंका 24 अक्टूबर को दोपहर में अमेठी के कांग्रेस कार्यालय पहुचेंगी जहां वह नव नियुक्त पार्टी जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगी।

सिंह ने बताया कि प्रियंका इस कार्यक्रम को संबोधित करने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगी। उल्लेखनीय है कि नेहरू-गांधी परिवार के गढ़ रहे अमेठी से निवर्तमान सांसद राहुल गांधी के चुनाव हारने के बाद उनकी बहन प्रियंका दूसरी बार यहां आ रही हैं।

वह इससे पहले गत 27 अगस्‍त को जिले के भिखारीपुर पन्हौना गांव मे पुलिस अभिरक्षा में मृत राम अवतार नामक व्‍यक्ति के परिजन से मुलाकात करने आयी थीं।





 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!