' वे धर्म, जाति और मंदिर-मस्जिद के बारे में बात करेंगे, समस्याओं के बारे में नहीं...', भाजपा पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी

Edited By Harman Kaur,Updated: 08 May, 2024 12:49 PM

priyanka gandhi lashed out at bjp in rae bareli

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने आज रायबरेली में भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा.....

रायबरेली: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने आज रायबरेली में भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सारी योजनाएं अरबपतियों के लिए हैं। वे धर्म, जाति और मंदिर-मस्जिद के बारे में बात करेंगे, समस्याओं के बारे में नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जब आपको इंदिरा गांधी की कुछ नीतियां पसंद नहीं आई तो आपने उन्हें हरा दिया; वह नाराज नहीं हुई बल्कि उन्होंने आत्मावलोकन किया।

'राहुल जी ने कितना संघर्ष किया है...'
बता दें कि आज बुधवार को प्रियंका गांधी रायबरेली के थुलवासा में रायबरेली लोकसभा सीट से प्रत्याशी अपने भाई राहुल गांधी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंची। जहां आयोजित न्याय संकल्प सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, ''आपको मालूम होगा कि राहुल जी ने कितना संघर्ष किया है। वह हमारे देश में एक ऐसे इंसान हैं जिनके बारे में भाजपा की पूरी मशीनरी ने हर तरीके से गलत बातें और झूठ फैलाया। कैसे-कैसे आक्रमण किए। उनको संसद से निकाल दिया गया, उनको घर से निकाल दिया गया, लेकिन राहुल पीछे नहीं हटे। यह उनका चरित्र है कि जब वह अन्याय होते हुए देखते हैं तो वह न्याय की लड़ाई लड़ते हैं और उससे कदम पीछे नहीं खींचते।'' उन्होंने कहा, ''इसलिए राहुल कन्याकुमारी से कश्मीर तक चार हजार किलोमीटर पैदल चले और फिर उसके बाद मणिपुर से लेकर मुंबई तक उन्होंने यात्रा की। यह आपकी समस्याओं को समझने वाली यात्राएं थीं। यह देश को बताने वाली यात्राएं थीं कि देश में राजनीति की जो दिशा है वह गलत हो रही है तथा हमें उसे ठीक करना है।''

भाजपा आपकी उम्मीदों को तोड़ने वाली योजनाएं लाती है: प्रियंका गांधी
 प्रियंका ने बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए कहा, ''भाजपा की सरकार में केंद्र में 30 लाख पद खाली पड़े हैं। भाजपा बेरोजगारी को दूर करने की योजनाएं नहीं लाती बल्कि आपकी उम्मीदों को तोड़ने वाली योजनाएं लाती है। भाजपा की जितनी भी योजनाएं हैं, सब बड़े-बड़े खरबपतियों के लिए हैं। आप यह समझ लीजिए कि बड़े-बड़े खरबपतियों के 16 लाख करोड़ रुपए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माफ किए हैं। यह किसके पैसे हैं? यह मोदी जी के पैसे तो हैं नहीं। वह देश के पैसे हैं।'' उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के बारे में भाजपा के नेता बात ही नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा ‘‘भाजपा के नेता यहां आएंगे और भाषण में धर्म की बात करेंगे, जाति की बात करेंगे, मंदिर-मस्जिद की बात करेंगे, मगर आपकी समस्याओं पर बात नहीं करेंगे।''

'आज देश में सबसे बड़ी दो समस्याएं महंगाई और....'
प्रियंका ने कहा कि आज देश में सबसे बड़ी दो समस्याएं महंगाई और बेरोजगारी की हैं। उन्होंने कहा कि जब खर्च करना पड़ता है तो घबराहट होती है क्योंकि आज नरेन्द्र मोदी के राज में महंगाई इतनी बढ़ चुकी है कि आम जनता अपना गुजारा नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा ‘‘इसके लिए आपकी मदद करने की बजाय मोदी जी की सरकार ने आपको पांच किलो राशन का बोरा पकड़ा दिया। उनकी सोच यह है कि वही आपके लिए काफी होना चाहिए, लेकिन वह काफी हो नहीं रहा है।''  


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!