रायबरेली में गांधी बनाम गांधी कराना चाहती है BJP, प्रियंका के सामने वरुण गांधी को चुनाव लड़ने का मिला ऑफर

Edited By Imran,Updated: 24 Apr, 2024 03:04 PM

bjp offered varun to contest elections in front of priyanka

उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान खत्म हो चुका है वहीं, दूसरे चरण के लिए वोटिंग 26 अप्रैस को होनी है। इसी बीच प्रदेश की हाई-प्रोफाइल सीटों में से एक रायबरेली सीट सियासी गलियारों में चर्चा का बनी हुई है। दरअसल, कयास लगाया जा रहा है कि रायबरेली से...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान खत्म हो चुका है वहीं, दूसरे चरण के लिए वोटिंग 26 अप्रैस को होनी है। इसी बीच प्रदेश की हाई-प्रोफाइल सीटों में से एक रायबरेली सीट सियासी गलियारों में चर्चा का बनी हुई है। दरअसल, कयास लगाया जा रहा है कि रायबरेली से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी। बीजेपी ने उनके खिलाफ नेहरू-गांधी परिवार के दूसरे सदस्य से वरुण गांधी को मैदान में उतारने का मन बनाया है।

वरुण गांधी को मिला ऑफर 
भाजपा ने वरुण गांधी को रायबरेली से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। सूत्रों की मानें तो वरुण ने अपनी चचेरी बहन प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने के निर्णय में विचार करने के लिए समय मांगा है। बताया जा रहा है कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने रायबरेली से प्रत्याशियों के पैनल में वरुण गांधी का रखा नाम भी शामिल किया है। 

बता दें कि रायबरेली सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। इस बार सोनिया गांधी के राज्य सभा जाने की वजह से यहां से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हैं। ऐसे में बीजेपी के आंतरिक सर्वे में वरुण गांधी के मैदान में उतरने से पार्टी मजबूत से चुनाव लड़ने की स्थिति में होगी यह बात निकलकर सामने आई है। जिसके बाद से वरुण गांधी को उतारने की कवायद तेज कर दी गई है। 

40 साल बाद होगा ऐसा
आपको बता दें कि भाजपा की तरफ से अगर वरुण गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे तो यह पहली बार होगा कि गांधी परिवार का सदस्य एक दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरेगा। 1984 के लोक सभा चुनाव में वरुण गांधी की मां मेनका गांधी ने राजीव गांधी के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से कभी भी मेनका गांधी और सोनिया गांधी का परिवार एक दूसरे के सामने मैदान में नहीं उतरा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!