प्रेम मंदिर के संस्थापक कृपालु महाराज की बेटी का निधन, दो बेटियां गंभीर रूप से घायल, यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा!

Edited By Pooja Gill,Updated: 24 Nov, 2024 04:27 PM

prem mandir founder kripalu maharaj s daughter passes away

प्रेम मंदिर के संस्थापक जगद्गुरु कृपालु महाराज की बड़ी बेटी डॉक्टर विशाखा त्रिपाठी का एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर उनकी कार एक ट्रक से भिड़ गई और उनकी मृत्यु हो गई। उनका पार्थिव शरीर वृंदावन के प्रेममंदिर में...

वृंदावन। प्रेम मंदिर के संस्थापक जगद्गुरु कृपालु महाराज की बड़ी बेटी डॉक्टर विशाखा त्रिपाठी का एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर उनकी कार एक ट्रक से भिड़ गई और उनकी मृत्यु हो गई। उनका पार्थिव शरीर वृंदावन के प्रेममंदिर में अनुयायियों के दर्शनार्थ के लिए रखा जाएगा। सोमवार को विशाखा त्रिपाठी का यमुना तट पर अंतिम संस्कार होगा।

बता दें कि डॉक्टर विशाखा त्रिपाठी रविवार को तीन दिन के प्रवास पर सिंहापुर के लिए रवाना हुईं थीं। रात करीब ढाई बजे दो गाड़ियों में से एक में विशाखा त्रिपााठी और दो अन्य लोग बैठे थे। वहीं दूसरी गाड़ी में विशाखा की बहन डॉक्टर श्यामा त्रिपाठी और  डॉक्टर कृष्णा त्रिपाठी बैठी थीं।

गौरतलब है कि उन्हें यमुना एक्सप्रेस-वे से होकर दिल्ली के भक्तिधाम पहुंचना था। लेकिन दनकौर के पास सुबह करीब चार बजे उनका एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में डॉक्टर विशाखा त्रिपाठी के साथ-साथ डॉक्टर कृष्णा त्रिपाठी और डॉक्टर श्यामा त्रिपाठी भी चुटैल हो गईं। सभी घायलों को अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर विशाखा त्रिपाठी को मृत घोषित कर दिया गया। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!