राष्ट्र निर्माण के लिए लोगों ने दिया भाजपा को वोट: अपर्णा यादव

Edited By Pooja Gill,Updated: 25 Nov, 2024 03:37 PM

people voted for bjp for nation

अमेठी: सैफई परिवार की बहू और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सोमवार को कहा कि हाल ही में संपन्न विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रहित चाहने वाले लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पक्ष...

अमेठी: सैफई परिवार की बहू और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सोमवार को कहा कि हाल ही में संपन्न विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रहित चाहने वाले लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पक्ष में मतदान किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और दुनिया के विकसित देशों की कतार में खड़े होने को अग्रसर है। देश और उत्तर प्रदेश को पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर भरोसा है। योगी आदित्यनाथ बड़े कद के मुख्यमंत्री है।      

'भाजपा राष्ट्रीय पार्टी है'
अपर्णा यादव ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय पार्टी है। जो राष्ट्रीय चिंतन और राष्ट्रीयता के साथ है, वह भाजपा को वोट करेगा। हुआ भी ऐसा ही जो व्यक्ति राष्ट्र के प्रति अपना अच्छा विचार रखता है जो देश को आगे बढ़ना चाहता है। वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ है। भारत को पहले लाचारी का देश माना गया लेकिन प्रधानमंत्री की नेतृत्व में भारत आज बदल गया है। प्रधानमंत्री के विदेशी भ्रमण ने भारत के सर को ऊंचा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यूपी का मुख्यमंत्री हमेशा बड़े कद का होता है। मुख्यमंत्री ने अपनी पार्टी के लिए लगातार कैंपेनिंग की। जो व्यक्ति राष्ट्रीयता के साथ है वह भाजपा के साथ है इसलिए वह अन्य विचारधारा के लोगों को वोट नहीं करेगा। यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि महिलाएं समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। महिला आयोग अपना काम कर रहा है। इसके अलावा स्टेट फोर्स भी अपना काम कर रही है।

'छोटी-छोटी बच्चियां अपने घरों से भाग जा रही है'
अपर्णा यादव ने कहा कि पुलिस प्रशासन अपना काम कर रहा है। समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए समाज को आगे आने होगा। आज कुछ बच्चियों से मुलाकात भी किया और बात भी की। उनसे बात करने के पर पता चल रहा है कि छोटी-छोटी बच्चियां अपने घरों से भाग जा रही है। हमें इन बच्चियों को सामाजिक रूप से भी शिक्षित करने की जरूरत है। इसके लिए वह प्रदेश सरकार को पत्र लिखेंगी। उन्होंने कहा कि नैतिक विज्ञान के प्रति बच्चों और बच्चियों को सिखाया जाए। गुड टच बैड टच और क्राइम रेप के विषय में में भी बच्चों को बताया जाना चाहिए।

'समाज के प्रति जो बच्चों के भी दायित्व हैं'
अपर्णा ने कहा कि समाज के प्रति जो बच्चों के भी दायित्व हैं। उनको भी सिखाया जाना चाहिए। आज महिला संबंधी अपराधों को लेकर थाना स्तर पर काउंसलिंग की जा रही है। आयोग की उपाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस तो अपना काम कर रही है लेकिन हमें भी सामाजिक रूप से अपनी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। बच्चे अगर अपनी सुरक्षा से भाग रहे हैं तो इसमें माता-पिता का भी एक अहम रोल होता है। माता पिता को इसकी जानकारी करनी चाहिए कि बच्चे कहां बात कर रहे हैं। महिला आयोग से लेकर वन स्टाफ सेंटर भी अपना काम कर रहा है। बच्चों के लिए पाठ्यक्रम में नैतिक विज्ञान का भी होना आवश्यक है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!