ओमप्रकाश राजभर ने सभी अटकलों पर लगाई विराम, कहा- BJP के साथ जाने का सवाल ही नहीं

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 20 Mar, 2022 03:55 PM

omprakash rajbhar put an end to all speculations said

उत्तर प्रदेश विधानसभा के हाल में संपन्न हुए चुनाव समाजवादी पार्टी (SP) के साथ मिलकर लड़ने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) का हाथ दोबारा...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के हाल में संपन्न हुए चुनाव समाजवादी पार्टी (SP) के साथ मिलकर लड़ने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) का हाथ दोबारा थामने की तैयारियों संबंधी खबरों को गलत बताया है। शनिवार से सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी प्रसारित हो रही है जिसमें राजभर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ नजर आ रहे हैं, उसके बाद उनके दोबारा भाजपा के साथ जुड़ने की अटकलें लगने लगीं।

राजभर ने रविवार को लखनऊ में संवाददाताओं से बातचीत में स्पष्ट किया, “यह खबर पूरी तरह बेबुनियाद है। न तो मैं दिल्ली गया और ना ही मैं किसी से मिला। हम समाजवादी पार्टी के साथ हैं और रहेंगे और हमने प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव साथ लड़ने की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।" इस बीच, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने कहा, “भाजपा के साथ जाने का सवाल ही नहीं उठता। जो फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है वह काफी पुरानी है। हम समाजवादी पार्टी के साथ हैं और 2024 का लोकसभा चुनाव भी साथ मिलकर ही लड़ेंगे।

गौरतलब है कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सहयोगी रही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने पिछले दिनों संपन्न राज्य विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर लड़ा था और उसे छह सीटों पर कामयाबी मिली। राजभर की पार्टी को वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में चार सीटें हासिल हुई थीं। पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बनाया गया था लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मतभेद के चलते राजभर ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले इस्तीफा दे दिया था और भाजपा से अलग होकर चुनाव लड़ा था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!