सपा के WhatsApp ग्रुप में वायरल हुआ अश्लील वीडियो!... शर्म से झुक गई महिला कार्यकर्ता, बोलीं- ये साजिश है

Edited By Ramkesh,Updated: 23 Oct, 2025 02:23 PM

obscene video goes viral in sp s whatsapp group female worker bows

जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के व्हाट्सएप ग्रुप “समाजवादी पार्टी परिवार” में देर रात एक अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक ऑडियो क्लिप वायरल हो जाने से हड़कंप मच गया। कुछ ही मिनटों में ग्रुप में अफरा-तफरी मच गई और महिला कार्यकर्ताओं ने इस हरकत पर कड़ी...

हापुड़: जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के व्हाट्सएप ग्रुप “समाजवादी पार्टी परिवार” में देर रात एक अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक ऑडियो क्लिप वायरल हो जाने से हड़कंप मच गया। कुछ ही मिनटों में ग्रुप में अफरा-तफरी मच गई और महिला कार्यकर्ताओं ने इस हरकत पर कड़ी नाराजगी जताई। अब यह मामला सोशल मीडिया पर “सपा ब्लू फिल्म कांड” के नाम से तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

पार्टी कार्यकर्ताओं में मचा हड़कंप
इस व्हाट्सएप ग्रुप में सपा के जिला, नगर और ब्लॉक स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हैं। देर रात अचानक एक सदस्य के नंबर से पहले एक अश्लील वीडियो और फिर एक महिला की आवाज वाला आपत्तिजनक ऑडियो डाला गया। कुछ क्षणों में ही ग्रुप में गुस्से का माहौल बन गया। कई कार्यकर्ताओं ने एडमिन को टैग करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। महिला सदस्यों ने इसे “संगठन की मर्यादा के साथ खिलवाड़” बताते हुए इसे सपा की छवि खराब करने की साजिश करार दिया।

एडमिन से रिपोर्ट तलब, साइबर सेल को सौंपी जांच
घटना की गंभीरता को देखते हुए सपा जिला संगठन ने एडमिन से जवाब तलब किया है। साथ ही साइबर सेल को वीडियो भेजने वाले नंबर की जांच सौंपी गई है। सूत्रों के अनुसार, उस नंबर को फिलहाल ग्रुप से हटा दिया गया है। वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि यह घटना पार्टी की अनुशासन नीति पर बड़ा धब्बा है और दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हाईकमान तक पहुंची रिपोर्ट
हालांकि यह पार्टी का आधिकारिक ग्रुप नहीं है, लेकिन इसके एडमिन सपा के एक वरिष्ठ नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष बताए जा रहे हैं। संगठन ने उन्हें तीन दिन में जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया है। पूरा मामला अब प्रदेश नेतृत्व तक पहुंच चुका है और रिपोर्ट लखनऊ भेज दी गई है।

ग्रुप अस्थायी रूप से बंद, अफवाहें फैलाने से मना
विवाद के बाद एडमिन ने “समाजवादी पार्टी परिवार” ग्रुप को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। साथ ही सभी सदस्यों से सोशल मीडिया पर संयम बरतने की अपील की गई है। इस बीच विपक्षी दलों ने भी इस मामले को लेकर सपा पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। वहीं पार्टी कार्यकर्ता एक सुर में दोषी की गिरफ्तारी और निष्कासन की मांग कर रहे हैं।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!