नोएडा: इंजीनियर का किराए के मकान में फंखे से लटका मिला शव

Edited By Umakant yadav,Updated: 30 Jun, 2020 10:56 AM

noida engineer found dead in a rented house

उत्तर प्रदेश के जनपद नोएडा में थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर 126 में रहने वाला एक इंजीनियर सोमवार को अपने किराये के मकान में मृत मिला। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस को इस मामले में आत्महत्या...

नोएडा: उत्तर प्रदेश के जनपद नोएडा में थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर 126 में रहने वाला एक इंजीनियर सोमवार को अपने किराये के मकान में मृत मिला। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस को इस मामले में आत्महत्या होने का संदेह है।

एक अधिकारी ने बताया कि पेशे से इंजीनियर का शव पुलिस को छत के पंखे से लटका मिला। पुलिस इस बारे में सूचना मिलने पर उसके घर पर पहुंची थी। सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्यूष नेगी (32 वर्ष) पेशे से इंजीनियर था। वह सेक्टर 126 स्थित एक कंपनी में काम करता था। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन की वजह से मौजूदा समय में वह घर से काम कर रहा था।

एसीपी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि लॉकडाउन के वजह से इंजीनियर अवसाद में था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!