नरेश उत्तम पटेल ने मऊ विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा, सपाईयों से की यह अपील

Edited By Ajay kumar,Updated: 16 Oct, 2019 03:27 PM

naresh uttam patel visits mau assembly constituency appeals to sp

प्रदेश में स्तरीय नेताओं का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। साथ ही यहां से सपा समर्थित प्रत्याशी सुधाकर सिंह के पक्ष में जनता से वोट करने की अपील की।

मऊ: जिले में घोसी विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मी अपने चरम पर है। प्रदेश में स्तरीय नेताओं का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। साथ ही यहां से सपा समर्थित प्रत्याशी सुधाकर सिंह के पक्ष में जनता से वोट करने की अपील की। इसके अलावा सभी सपाईयों से उनकी जीत में दिनों रात एक कर देने की अपील की।

PunjabKesari

इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि प्रदेश की 11 सीटों के उपचुनाव को हम लोग जीत रहे है। यहां के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को समाजवादी पार्टी समर्थन कर रही है। उनको जनता का समर्थन प्राप्त हो रहा है। सभी सपाई उनकी जीत में लगे हुए हैं। समाजवादी पार्टी उनके चुनावी चिन्ह चाबी का प्रचार कर रही हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ही सभी को निर्देशित किया है कि वो सुधाकर सिंह का चुनाव प्रचार करे और उन्हें भारी मतों से जीत दिलाएं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!