नक़वी बोले-हम लोग चुनावी चौपाल करते हैं और टीवी-अखबार वाले चकल्लस

Edited By Ajay kumar,Updated: 09 Oct, 2019 11:32 AM

भारतीय जनता पार्टी के कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी उपचुनाव में दावेदारी कर रहे भाजपा के प्रत्याशी भारत भूषण गुप्ता के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया।

रामपुर: भारतीय जनता पार्टी के कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी उपचुनाव में दावेदारी कर रहे भाजपा के प्रत्याशी भारत भूषण गुप्ता के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए एनआरसी पर चल रही चर्चाओं पर कहा कि कुछ लोगों ने इसका दुष्प्रचार फैला रखा है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि जो नागरिकता रजिस्टर है उसको लेकर भय औऱ भ्रम का माहौल नहीं होना चाहिए।

नकवी ने कहा कि जो भी भारतीय नागरिक हैं हर भारतीय नागरिक की नागरिकता की रक्षा होनी चाहिए। जो विदेशी घुसपैठिए हैं उनकी पहचान हो सके इसमें सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के आधार पर कानूनी प्रक्रिया चल रही है। अभी शुरुआती प्रक्रिया है उसके बाद अभी रजिस्टर फाइनल होगा उसके बाद कोर्ट में जाएंगे। हर व्यक्ति को मौका मिलेगा कि वह अपनी नागरिकता के प्रमाण दे इसमें ना भय कि जरुरत है और ना ही भ्रांति की जरुरत। जो लोग भय और भ्रांति पैदा करना चाहते हैं उनका निश्चित रूप से इसके पीछे राजनीतिक मकसद है। क्योंकि विदेशी घुसपैठियों के जनसंख्या विस्फोट को कोई भी देश नजर अंदाज नहीं कर सकता। कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं। हिंदुस्तान का नागरिक जिसकी पुश्तें हिंदुस्तान में रह रही हैं तो वह हिंदुस्तान का ही नागरिक है। उसके नागरिकता के अधिकारों की रक्षा होगी।

वहीं एग्जिट पोल पर पूछे गए सवाल-‘मीडिया के एक्जिट पोल में सपा का परचम लहराने वाला है’ का जवाब देते हुए नक़वी बोले हम लोग चुनावी चौपाल करते हैं और टीवी वाले, अखबार वाले चुनावी चौपाल की चकल्लस करते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!