Edited By Purnima Singh,Updated: 07 Mar, 2025 04:57 PM

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सराय छबीला में खाद्य विभाग की टीम ने नकली देशी घी की फैक्टरी पर छापा मारा है। खाद्य विभाग की टीम ने मौके से 10 हजार किलो से अधिक नकली देशी घी...
बुलंदशहर (वरुण शर्मा) : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सराय छबीला में खाद्य विभाग की टीम ने नकली देशी घी की फैक्टरी पर छापा मारा है। खाद्य विभाग की टीम ने मौके से 10 हजार किलो से अधिक नकली देशी घी बरामद किया है। टीम द्वारा बरामद किए गए नकली घी की कीमत 60 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। वनस्पति तेल और एसेंस मिलाकर पार्शवनाथ ब्रांड का नकली देसी घी बनाया जा रहा था। इलाके में पार्शवनाथ प्रीमियम देसी घी नाम से यह फैक्ट्री चल रही थी। एक बार फिर होली के से पहले बुलंदशहर में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है।