वाराणसी में कारोबारी को ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर मार डाला: महिला को कार से लगी ठोकर, गुस्साए ग्रामीणों ने कर दी निर्मम हत्या

Edited By Purnima Singh,Updated: 28 Apr, 2026 01:12 PM

mob beats businessman to death in varanasi

यूपी में वाराणसी के फूलपुर थानाक्षेत्र स्थित घमहापुर गांव में गुस्सायी भीड़ ने एक 38 वर्षीय व्यवसायी को कथित तौर पर पीट-पीट कर मार डाला। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया...

वाराणसी : यूपी में वाराणसी के फूलपुर थानाक्षेत्र स्थित घमहापुर गांव में गुस्सायी भीड़ ने एक 38 वर्षीय व्यवसायी को कथित तौर पर पीट-पीट कर मार डाला। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने रविवार देर रात हुई इस घटना के संबंध में आठ लोगों के खिलाफ नामजद और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस उपायुक्त (गोमती जोन) नीतू कादयान ने बताया कि रविवार रात जब मनीष सिंह अपने कारखाने से घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार से बिंदु प्रजापति नाम की एक महिला को टक्कर लग गई। 

उन्होंने बताया कि घटना के बाद विवाद बढ़ गया और हिंसक झड़प में तब्दील हो गया, जिसमें गंभीर चोट लगने से मनीष सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। कादयान ने बताया कि मृतक के परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!