जनता के प्रति सबसे बड़ी जवाबदेही विधायक की: सतीश महाना बोले- लोकतंत्र में सबकी सीमाएं निर्धारित

Edited By Mamta Yadav,Updated: 01 Nov, 2023 12:42 AM

mla has the biggest responsibility towards the public satish mahana

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने मंगलवार को कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में न्यायपालिका,विधायिका और कार्यपालिका की अपनी भूमिकाएं होती हैं लेकिन जनता से विधायक का सीधा संपर्क होने के कारण उसके प्रति सबसे बड़ी जवाबदेही विधायक की ही होती...

Lucknow News: उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने मंगलवार को कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में न्यायपालिका,विधायिका और कार्यपालिका की अपनी भूमिकाएं होती हैं लेकिन जनता से विधायक का सीधा संपर्क होने के कारण उसके प्रति सबसे बड़ी जवाबदेही विधायक की ही होती है।
PunjabKesari
आम जनमानस में विधायिका के प्रति नकारात्मक धारणा खत्म हो रही
महाना ने कहा कि जनता जिसे चुन कर विधानसभा भेजती है तो उसका अपने विधायक से सवाल करने का भी अधिकार होता है। लेकिन पिछले कुछ दशकों में विधायिका के प्रति नकारात्मक धारणा बनाई गयी। जिसे बदलने का प्रयास वह कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि जनता इस बात को समझ सके कि उसके क्षेत्र के विधायक की विधानसभा में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से जनता का विधानसभा से कभी कोई सम्पर्क ही नहीं बना। उसे भी दूर करने का प्रयास कर रहा हूं। इससे वह अपने विधायक की भूमिका को जान सकें। धीरे-धीरे अब जनता को इस बात का अहसास होने लगा है कि लोकतंत्र में विधायिका की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण होती है। अब वह अपने विधायक की भूमिका को जान रही है। यही कारण है कि पिछले कुछ समय से आम जनमानस में विधायिका के प्रति नकारात्मक धारणा खत्म होती दिख रही है।

नियमों के तहत ही कोई सदस्य सदन में बोल सकते हैं
कई प्रधानाचार्यों ने विधानसभा के बारे में विधानसभा अध्यक्ष से सवाल किए तो महाना ने उन्हें बताया कि नियमों के तहत ही कोई सदस्य सदन में बोल सकते हैं। इसके अलावा अब विधानसभा में विधायकों के सवालों को ऑनलाइन किए जाने की व्यवस्था की गयी है। सदन में उठाए गए मामले संबंधित विभाग को तुरंत भेजे जाते हैं पर पहले ऐसे मामलों में उदासीनता देखने को मिली थी। महाना ने प्रधानाचार्य को विधानसभा के गौरवमयी इतिहास, सदन की कार्यवाही, संचालन एवं पुस्तकालय आदि के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि आप लोग यहां से जाकर छात्राओं को इसके बारे में बताएं। यहीं नहीं उन सबको यहां भ्रमण कराने का कार्य करें जिससे वह अपनी विधानसभा पर गर्व कर सकें। 

प्रधानाचार्यों के दल में 30 प्रधानाचार्य शामिल थे
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के आमंत्रण पर यूपी प्रधानाचार्य परिषद के तत्वावधान में प्रधानाचार्यों के दल में 30 प्रधानाचार्य शामिल थे। उनमें 10 महिला प्रधानाचार्य भी शामिल थीं। इस मौके पर पर परिषद के मंडल अध्यक्ष डॉ. गिरीश कुमार मिश्र, जिला अध्यक्ष डॉ. मनप्रीत सिंह तथा महामंत्री धर्मेश अवस्थी समेत अन्य पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए विधानसभा में हुए बदलावों को लेकर उनकी सराहना की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!