Edited By Harman Kaur,Updated: 10 May, 2024 01:37 PM
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज कन्नौज में भारतीय जनता पार्टी पर जमकर जुबानी हमला बोला। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप लिखित में ले लें, नरेन्द्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे.....
कन्नौज: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज कन्नौज में भारतीय जनता पार्टी पर जमकर जुबानी हमला बोला। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप लिखित में ले लें, नरेन्द्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इन्क्लूसिव अलायंस' का उत्तर प्रदेश में तूफान आ रहा है और भाजपा राज्य में सबसे बड़ी हार का सामना करने जा रही है। ये लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है।
दरअसल, आज उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में इंडिया गठबंधन की साझा चुनावी सभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा नेता अखिलेश यादव और आप नेता संजय सिंह पहुंचे। जहां राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमलावर होते हुए कहा कि यह लोग स्कूल, अस्पताल, बिजली, सड़क नहीं बना सकते हैं। मोदी जी कहते थे गांव में कब्रिस्तान है, श्मशान भी होना चाहिए। उन्होंने कोरोना काल में गांव-गांव को श्मशान बना दिया है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि इन्होंने अरविंद केजरीवाल, सतेंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को जेल भेज दिया। अरे पूरी जिंदगी जेल में रखो डरने वाले नहीं हैं।
भाजपा जीतेगी तो संविधान खत्म हो जाएगा: संजय सिंह
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अखिलेश जी की कन्नौज से बहुत बड़ी जीत होने जा रही है। ये लोकतंत्र का आखिरी चुनाव है, भाजपा जीतेगी तो संविधान खत्म हो जाएगा। अखिलेश यादव 5 साल मुख्यमंत्री रहे हैं। ऐसे में भाजपा की नफरत देखिए, मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धुलवाकर उनका अपमान किया गया है। वहीं, अब कन्नौज में अखिलेश जी मंदिर में गए, तो वहां भी भाजपा वालों ने गंगाजल से धोकर उनका अपमान किया।
बता दें कि अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इन्क्लूसिव अलायंस' (‘इंडिया') के घटक कांग्रेस और समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने भी कन्नौज में चुनावी रैली को संबोधित किया। कन्नौज संसदीय सीट के लिए लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा।
ये भी पढ़ें....
- यूपी में दिखा पश्चिमी विक्षोभ का असर; लोगों को मिली गर्मी से राहत, आने वाले दिनों में कई जिलों में होगी आंधी-तूफान के साथ बारिश
उत्तर प्रदेश में बीते दो दिनों में हुई हल्की से मध्यम बारिश की वजह से मौसम में बदलाव आ गया है। जिस कारण लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल गई है। इसी बीच मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी मौसम सुहावना बना रहेगा और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलेंगी, जिससे लोगों को लू से राहत मिलेंगी।