Mathura: कोह गांव में बच्चों की मौत का कारण Dengue, लखनऊ से पहुंचे विशेषज्ञ

Edited By Umakant yadav,Updated: 26 Aug, 2021 04:31 PM

mathura dengue the cause of death of children in koh village

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के फरह ब्लॉक के कोह गांव में चार दिन में आठ बच्चों की अज्ञात बुखार से हुई मृत्यु के मामले में जांच रिपोर्ट से पता लगा है कि बच्चों की मौत डेंगू बुखार के चलते हुई है। बड़ी तादाद में बच्चों की आकस्मिक मौत की जानकारी मिलने के...

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के फरह ब्लॉक के कोह गांव में चार दिन में आठ बच्चों की अज्ञात बुखार से हुई मृत्यु के मामले में जांच रिपोर्ट से पता लगा है कि बच्चों की मौत डेंगू बुखार के चलते हुई है। बड़ी तादाद में बच्चों की आकस्मिक मौत की जानकारी मिलने के बाद जिला मुख्यालय पर पहुंची लखनऊ स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए नमूनों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रचना गुप्ता ने बताया कि चिकित्सकों की टीमें गांव में ही शिविर लगाकर इलाज कर रही हैं तथा सभी मरीजों के नमूने लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव में डेंगू का प्रकोप फैला हुआ है, जिसका कारण वहां व्याप्त गंदगी हो सकती है। इसलिए बड़े पैमाने पर सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। कोह में अब तक 429 व जचौंदा गांव में 35 मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं।

सीएमओ ने बताया कि स्थिति की जानकारी मिलने पर दो स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विकास सिंघल व डॉ. शमी उल्लाह खान मथुरा भेजे गए हैं जो गांव में ही रहकर कार्य कर रहे हैं। कोह के अलावा आसपास के गांव मिर्जापुर, गोकुलपुर और पिपरोठ आदि में भी ओपीडी चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया, इनके अलावा गोवर्धन ब्लॉक के गांव जचौंदा में भी बुखार के प्रकोप के कारण सफाई एवं स्वास्थ्य परीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!