संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत: घर में फंदे पर लटका मिला शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Edited By Mamta Yadav,Updated: 31 Oct, 2024 11:58 PM

married woman dies under suspicious circumstances body found hanging

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। विवाहिता का शव घर में मौजूद कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। जहां विवाहिता के परिजनों ने पति और ससुरालजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं इस घटना के बाद मृतक...

Meerut News, (आदिल रहमान): उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। विवाहिता का शव घर में मौजूद कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। जहां विवाहिता के परिजनों ने पति और ससुरालजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं इस घटना के बाद मृतक विवाहिता के ससुरालजन मौके से फरार हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक विवाहिता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच में जुटी है।
PunjabKesari
दरअसल, पिलखुआ के रहने वाले माईनुद्दीन की बेटी सना की शादी 2019 में मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले आरिफ के साथ हुई थी। मृतक विवाहिता सना के परिजनों का आरोप है की शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले सना के साथ दहेज न लाने का ताना देते हुए मारपीट किया करते थे। जिसके चलते पूर्व में भी दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ था और फिर पंचायत में दोनों परिवारों के बीच समझौता हुआ था और आरिफ मृतक विवाहिता को अपने साथ ले गया था।
PunjabKesari
परिजनों ने बताया कि मृतक विवाहिता सना के दो बेटे हैं लेकिन उसके बावजूद भी उसका पति उसके साथ मारपीट किया करता था। जहां मृतक विवाहिता के परिजनों ने आरोप लगाया कि कल मृतक विवाहिता सना का परिजनों के पास फोन आया था जिस पर उसने ससुरालजनों से अपनी जान का खतरा बताते हुए उसे ले जाने के लिए कहा था और जब मृतक विवाहिता के परिजन उसे लेने के लिए उसके घर पहुंचे थे तो उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी। जहां मृतक विवाहिता के परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतक विवाहिता के ससुरालीजनों के द्वारा उसकी हत्या कर उसे फंदे पर लटकाया गया है। जहां घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक विवाहिता के शव को कब्जे में घर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की छानबीन में जुट गई है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!