संभल में महिलाओं पर लाठीचार्ज! भड़के अखिलेश बोले- क्यों मारपीट हो रही है? क्या कर रही पुलिस ये?

Edited By Ramkesh,Updated: 07 May, 2024 02:05 PM

lathi charge on women in sambhal akhilesh got angry and said

जिले की संभल लोकसभा के विधानसभा असमौली ग्राम ओवारी में बूथ संख्या 181,182,183,184  पर से मतदाताओं पर लाठीचार्ज की खबर सामने आई है। इसे लेकर अखिलेश यादव ने कड़ी नाजराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा,...

संभल:  जिले की संभल लोकसभा के विधानसभा असमौली ग्राम ओवारी में बूथ संख्या 181,182,183,184  पर से मतदाताओं पर लाठीचार्ज की खबर सामने आई है। इसे लेकर अखिलेश यादव ने कड़ी नाजराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा, महिलाओं पर लाठीचार्ज करने की भी सूचना ऐसे में लोकतंत्र कैसे बचेगा।


उन्होंने कहा कि मेरे पास वीडियो है संभल, मैनपुरी में प्रशासन समाजवादी पार्टी के नेताओं को बंद कर रही है। उन्होंने कहा कि "ये फेज भारतीय जनता पार्टी का सफाया कर देगा। उन्होंने वीडियो दिखाते हुए सवाल करते हुए कहा कि ये मारपीट क्यों हो रही है। पुलिस क्या कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया किया मंत्री और उनके करीबियों पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि  आप हिम्मत के साथ बाहर निकले और वोट डाले।

PunjabKesari
आप को बता दें कि आज उत्तर प्रदेश की 12 जिलों की 10 लोकसभा सीटों वोट डाले जा रहे हैं। संभल, हाथरस, आगरा (एससी), फ़तेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली सीटें शामिल है। इस चरण में 100 प्रत्याशी मैदान में हैं।  समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी से मैदान में हैं।

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में भाजपा के बड़े चेहरों में एटा से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह, मैनपुरी से पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, बरेली से पूर्व राज्य मंत्री छत्रपाल गंगवार, हाथरस से राजस्व राज्य मंत्री अनूप वाल्मीकि और आगरा से केंद्रीय राज्य मंत्री और मौजूदा सांसद एसपी सिंह बघेल शामिल हैं। मैनपुरी से डपल यादव, बदायूं से शिवपाल सिंह यादव के पुत्र आदित्य यादव और फिरोजाबाद से प्रोफेसर राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव शामिल हैं। लोकसभा चुनाव में अब तक दो चरण के मतदान हो चुके हैं। आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!