नहीं रहे कत्थ नृत्य गुरू बिरजू महाराज, दिल का दौरा पड़ने से निधन
Edited By Nitika,Updated: 17 Jan, 2022 11:10 AM

पद्मविभूषण से सम्मानित कत्थक नृत्य गुरू पंडित बिरजू महाराज का सोमवार को यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। उन्होंने दिल्ली में साकेत के एक अस्पताल में अंतिम सांसें ली।
नई दिल्ली/वाराणसीः पद्मविभूषण से सम्मानित कत्थक नृत्य गुरू पंडित बिरजू महाराज का सोमवार को यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। उन्होंने दिल्ली में साकेत के एक अस्पताल में अंतिम सांसें ली।
पं बिरजू महाराज के पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखा , ‘‘मेरे नाना जी नहीं रहे। मुझे दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि उन्होंने 17 जनवरी 2022 को अंतिम सांसे ली। उनका जन्म 4 फरवरी 1938 को उत्तर प्रदेश के हड़िया में कत्थक प्रेमी परिवार में हुआ था। उनके पिता पंडित लच्छन महाराज का निधन जिस समय हुआ, बिरजू महाराज केवल नौ वर्ष के थे।
पंडित बिरजू महाराज ने कत्थक नृत्य शैली को देश और देश के बाहर तमाम कार्यक्रमों में प्रदर्शित किया था। उनका औपचारिक नाम मोहन लाल मिश्रा था, लेकिन उनकी ख्याति पंडित बिरजू महाराज के रूप में फैली। वह लखनऊ कालिका-बिन्दादीन घराने के कलाकार थे। उनके चाचा शंभू महाराज और लच्छू महाराज भी कत्थक नृत्य के पारंगत थे।'' उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने पंडित बिरजू महाराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘पंडित बिरजू महाराज ने अपनी कला और प्रतिभा से पूरी दुनिया में देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया था। वे शास्त्रीय कत्थक नृत्य के लखनऊ कालिका-बिन्दादीन घराने के अग्रणी नर्तक थे। उनके निधन से कला जगत को हुई हानि की भरपाई होना कठिन है।'' मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्म की शांति की कामना करते हुए पंडित बिरजू महाराज के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
Related Story

लखनऊ अग्निकांड पर भावुक हुए भगवंत मान, बोले- होनहार छात्रों की मौत दिल दहला देने वाली

Industry ने खोया एक और चमकता सितारा... फेमस Actress का 35 साल की उम्र में निधन, इस गंभीर बीमारी ने...

हेलीकॉप्टर क्रैश में मशहूर सिंगर का निधन, 32 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, पायलट समेत 6...

'जियेंगे साथ, मरेंगे साथ'... पति की मौत के 30 मिनट बाद पत्नी ने भी छोड़ा संसार, एक साथ उठीं 2...

बीच गंगा में नाव पर बनाया चिकन, परोसी गई शराब... जश्न पड़ा भारी, Video वायरल होते ही 5 गिरफ्तार

BJP सांसद कंगना पर 'आपत्तिजनक' पोस्ट करना सपा विधायक को पड़ा भारी, FIR दर्ज

रात में घूमने से रोका तो भड़के बदमाश, पुलिसवालों पर डंडे लेकर टूट पड़े, ताबड़तोड़ प्रहार कर किया...

UP में दिल दहला देने वाला हादसा: बेटे को बचाने दौड़े पिता भी ट्रेन से कटे, एक ही आंगन से उठीं दो...

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटीं मायावती, OBC पर गड़ाई नजर, 2007 की दिलाई याद; बोलीं- ओबीसी...

MRP से ज्यादा में सिगरेट बेचना पड़ा भारी, ₹20 महंगे में बेची तो लग गया ₹10 लाख का जुर्माना,...