Edited By Purnima Singh,Updated: 13 Jun, 2025 12:15 PM

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की बेहद ख्याति प्राप्त एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और भारते के मशहूर उद्योगपति संजय कपूर ने 53 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है .....
UP Desk : हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की बेहद ख्याति प्राप्त एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और भारते के मशहूर उद्योगपति संजय कपूर ने 53 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। गुरुवार को ब्रिटेन में पोलो खेलते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, खेल के दौरान एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई थी। जिसकी डंक गले में लगने के कारण दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।
करिश्मा कपूर के घर पहुंचे बॉलीवुड सितारे
सोना कॉमस्टार के चेयरमैन संजय कपूर के निधन की खबर सुनते ही उनके परिवार और बॉलीवुड हस्तियों ने शोक व्यक्त किया। करीना कपूर, सैफ अली खान, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा जैसे सितारों ने करिश्मा कपूर के घर पहुंचकर उन्हें सांत्वना दी। इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहे।
परिवार में छाया मातम
संजय कपूर के परिवार में उनकी पत्नी प्रिया सचदेव सहित दो बच्चे शामिल हैं। परिवार के सभी लोग गहरे शोक में हैं। संजय कपूर का निधन न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि उद्योग जगत और बॉलीवुड के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर किया था आखिरी ट्वीट
संजय कपूर ने हाल ही में अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट के क्रैश में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी। यह उनका आखिरी ट्वीट था, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।