कलयुगी पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, दो साल तक किया दुष्कर्म; फिर पति ने भी कराया देह व्यापार

Edited By Pooja Gill,Updated: 03 Nov, 2023 03:42 PM

kalyugi father made his daughter

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर एक कलयुगी पिता ने अपनी बेटी के साथ दो साल तक दुष्कर्म किया। फिर ढाई लाख रुपए में सौदा कर उसका विवाह कर दिया। विवाह...

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर एक कलयुगी पिता ने अपनी बेटी के साथ दो साल तक दुष्कर्म किया। फिर ढाई लाख रुपए में सौदा कर उसका विवाह कर दिया। विवाह के बाद पति ने भी उसके साथ जुल्म किया। वो उससे देह व्यापार कराने लगा। इसके बाद युवती जब गर्भवती हो गई तो उसका पति उसे रखने से इनकार कर दिया और उसे छोड़कर भाग गया।

PunjabKesari
यह पूरा मामला जिले के तरवां थाना क्षेत्र का है। जहां की रहने वाली एक युवती के पिता का उसकी मां के साथ विवाद हो गया था। जिसके बाद उसने उसकी मां को छोड़ दिया और उसे जबरन अपने पास रख लिया। जब वो दसवीं कक्षा में पढ़ रही थी तो उस समय युवती को कोई दवा खिलाने लगा। जिसकी वजह से वो काफी सुस्त रहने लगी। इसके बाद उसके पिता ने उससे दुष्कर्म करने लगा। वो उसे गर्भनिरोधक गोलियां भी खिलाता था। उसके पिता ने दो साल तक उसके साथ शारीरिक शोषण किया। उसकी इन हरकतों का गांव वालों को पता लग गया तो गांव वालों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई की।

PunjabKesari
युवती ने लगाई न्याय की गुहार
इसके बाद उसके पिता ने दिसंबर 2022 में उसका विवाह गाजीपुर जिले के रहने वाले विपिन यादव के साथ कर दिया। शादी के नाम पर यह एक सौदा था। उसके पिता ने उसे ढाई लाख रुपए में बेचा था। शादी के बाद उसके पति ने उससे देह व्यापार कराना शुरू कर दिया। जिससे वह गर्भवती हो गई तो उसने गर्भ निरोधक दवा खिला दिया। जिससे ब्लीडिंग होने पर जब वह अस्पताल पहुंची तो नर्स ने बताया कि दवा से ब्लीडिंग जरूर हो गई, लेकिन गर्भपात नहीं हुआ है। इसके बाद उसके पति ने उसे साथ रखने से इंकार कर दिया। उसने पिता को फोन कर सारी बात बताई और उससे शादी में दिए गए ढाई लाख रुपए वापस मांगे। पिता ने पैसे देने से मना कर दिया। इस पर पति ने उसे छोड़ दिया। जब वो अपने पिता के घर पहुंची तो उसने भी युवती को रखने से इंकार कर दिया। युवती ने अब न्याय पाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पहुंची है। जहां पर उसने अपनी सारी आपबीती सुनाई और सचिव से न्याय की गुहार लगाई। सचिव ने स्वत: प्रकरण को संज्ञान में लिया और युवती को महिला थाना प्रभारी के सुपुर्द कर दिया। महिला थाना प्रभारी ने इस मामले पर कार्रवाई करने की बात कही। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!