International Yoga Day: प्रयागराज में यमुना नदी में बच्चों और महिलाओं ने किया योग आसन और प्राणायाम

Edited By Pooja Gill,Updated: 21 Jun, 2024 03:52 PM

international yoga day children and women

प्रयागराज: आज देशभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रयागराज के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ ललिता देवी मंदिर से आगे बरगद घाट के निकट यमुना नदी में बड़ी संख्या में लोगों ने योग आसन किए। योग दिवस पर करीब 150 लोगों ने यमुना नदी...

प्रयागराज: आज देशभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रयागराज के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ ललिता देवी मंदिर से आगे बरगद घाट के निकट यमुना नदी में बड़ी संख्या में लोगों ने योग आसन किए। योग दिवस पर करीब 150 लोगों ने यमुना नदी में योग आसन और प्राणायाम किया। यह योग कार्यक्रम सुबह सात बजे से लेकर साढ़े आठ बजे तक चला। जिसमें लोगों ने शव आसन, ताड़ासन, चक्र आसन के साथ ही सूर्य नमस्कार किया।

यहां पर नवजीवन स्विमिंग क्लब की तरफ से योग के प्रति जागरूक करने के लिए अनूठी पहल की गई है। क्लब के प्रशिक्षक ने बताया कि 'लोगों को तैराकी के साथ ही जल में योग प्रशिक्षण भी देते हैं। यह प्रशिक्षण मार्च से लेकर जून में बारिश से पूर्व तक चलता है। जल में योग करने से बच्चों की चेतना शक्ति बढ़ती है और इससे तैरने में आसानी होती है। बच्चे नौ-दस दिन में तैरना सीख जाते हैं। जल में लोगों ने पद्मासन भी लगाया और कम गहरे पानी में चंद्रासन लगाने का भी अभ्यास किया। कम गहरे पानी में जमीन पर हाथ टिकाकर कई मुद्राएं की जा सकती हैं।

व्यायाम और प्राणायाम के चलते पूरा जनपद योगमय हो गया
इसी तरह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संगमनगरी में पांच सौ से अधिक स्थानों पर योगशालाएं आयोजित की गईं। सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों के साथ ही व्यापारिक और सामाजिक संस्थाओं की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया। योगाभ्यास के माध्यम से देश और दुनिया को निरोग जीवन का संदेश देने का प्रयास किया गया। भोर में पौ फटते ही योग, व्यायाम और प्राणायाम के चलते पूरा जनपद योगमय हो गया। संगम के तट से लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, गंगा और यमुना के तट सहित चंद्रशेखर आजाद पार्क, एनसीआर रेलवे, राज्य विश्वविद्यालय, एजी आफिस, बोट क्लब, क्रिया योग आश्रम झूंसी आदि स्थानों पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इसके साथ ही आईटीबीपी, सीआरपीएफ और आरएएफ की ओर से भी योगाभ्यास का आयोजन कैंप में किया गया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!