कासगंज में मिट्टी की ढाय के नीचे दबने से 4 महिलाओं की मौत, बच्चों समेत दो दर्जन से अधिक लोग दबे होने की आशंका

Edited By Pooja Gill,Updated: 12 Nov, 2024 10:46 AM

4 women died after being buried under a layer

UP News: उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर कस्बा मोहनपुरा में मिट्टी की ढाय अचानक गिर गई। जिसके नीचे दबकर चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक महिलाओं और बच्चों की मिट्टी के अंदर दबे होने की आशंका...

UP News: उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर कस्बा मोहनपुरा में मिट्टी की ढाय अचानक गिर गई। जिसके नीचे दबकर चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक महिलाओं और बच्चों की मिट्टी के अंदर दबे होने की आशंका है। इस घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बचाव कार्य जारी है।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा कस्बा मोहनपुरा में गांव रामपुर और कातौर गांव में हुआ। यहां पर आज सुबह कुछ महिलाएं और बच्चे मिट्टी लेने के लिए गए थे। उसी समय मिट्टी का ढाय अचानक गिर गई। मिट्टी के नीचे करीब 20 महिलाएं और बच्चे दब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मिट्टी को हटाकर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। अब तक चार महिलाओं की मौत की सूचना है। वहीं अन्य जो मिट्टी के नीचे दबे हुए हैं, उन्हें बाहर निकाला जा रहा है।

DM भी मौके पर पहुंचे
हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी मेधा रूपम, एसपी अपर्णा रजत कौशिक, विधायक हरिओम वर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी मौके पर पहुंच गए हैं। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। फिलहाल, बचाव कार्य जारी है।

यह भी पढ़ेंः बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में STF ने किया खुलासा, शूटर शिवा बोला- मैंने पहली बार गोलियां चलाई...
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में गिरफ्तार संदिग्ध मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम एवं चार अन्य आरोपियों को 19 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और मुंबई अपराध शाखा ने शूटर शिवकुमार (20) तथा उसके चार साथियों को उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के नानपारा से गिरफ्तार किया। बाबा सिद्दीकी पर शूटर शिव कुमार गौतम उर्फ शिवा ने ही ताबड़तोड़ गोलियां दागी थीं। इस मामले में एसटीएफ ने एक नया खुलासा किया। एसटीएफ की पूछताछ में शूटर शिवा ने बताया कि उसने पहली बार गोलियां चलाई थी और वारदात के बाद वह वहां था।

​​​​​​​

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!