ग्रेटर नोएडा: खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Edited By Pooja Gill,Updated: 10 Nov, 2024 10:30 AM

greater noida car rams into parked truck

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां पर एक तेज रफ्तार कार खराब खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में पांच लोगें की मौत हो गई है। जिनमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल...

Greater Noida (गौरव): ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां पर एक तेज रफ्तार कार खराब खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में पांच लोगें की मौत हो गई है। जिनमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और मौके पर आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शवों को कार से बाहर निकाला।

नोएडा से परी चौक जाते समय हुआ हादसा 
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में हुआ है। हादसा नोएडा से परी चौक जाते समय हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इस हादसे में मरने वालों में अमन पुत्र देवी सिहं (27 वर्ष), देवी सिंह पुत्र रामशाह (60 वर्ष),  राजकुमारी पत्नी देवी सिंह (50 वर्ष), विमलेश पत्नी ज्ञानी सिंह (40 वर्ष)। शामिल है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!