Edited By Mamta Yadav,Updated: 08 Mar, 2025 09:58 PM

उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में थाना नरोरा क्षेत्र बैलोन चौकी इंचार्ज पर बड़ी कार्रवाई हुई है। जहां एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए बेलोन चौकी इंचार्ज को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
Bulandshahr News, (वरुण शर्मा): उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में थाना नरोरा क्षेत्र बैलोन चौकी इंचार्ज पर बड़ी कार्रवाई हुई है। जहां एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए बेलोन चौकी इंचार्ज को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, एंटी करप्शन टीम ने बेलोन चौकी इंचार्ज सुखपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी दारोगा ने हिस्ट्रीशीटर ललित उपाध्याय से जांच में मदद करने के नाम पर यह रिश्वत की मांग की थी। आरोपी रिश्वतखोर दारोगा को रंगे हाथ पकड़कर एंटी करप्शन की टीम ने मौके से गिरफ्तार किया और उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया है, जबकि रिश्वत की रकम 20 हजार रुपये भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तारी नरौरा थाना क्षेत्र के बेलोन पुलिस चौकी से हुई है, जहां यह आरोपी दरोगा तैनात था। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

एन्टी करप्शन टीम को इसकी गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर दरोगा को रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद एन्टी करप्शन टीम आरोपी दरोगा को अपने साथ ले गई। अब उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह घटना पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई के रूप में देखी जा रही है।