स्वतंत्रता दिवसः तिरंगे में रंगे बाबा काशी विश्वनाथ, मंत्रमुग्ध हुए भक्त

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 15 Aug, 2021 08:44 PM

independence day baba kashi vishwanath painted in tricolour

देश आजादी के 75वें त्योहार यानि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तीन रंगों में रंगा दिखा। ऐसे में उत्तर प्रदेश स्थित शिवनगरी व धर्मनगरी के या बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी

वाराणसी: देश आजादी के 75वें त्योहार यानि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तीन रंगों में रंगा दिखा। ऐसे में उत्तर प्रदेश स्थित शिवनगरी व धर्मनगरी के या बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी भी तिरंगे में रंगी दिखी। इसके साथ ही रविवार को बाबा विश्वनाथ का दरबार भी तिरंगा में रंगा दिखा। जहां खुद भोलेबाबा का तिरंगा श्रृंगार हुआ और भक्तगण बाबा के उस स्वरूप का दर्शन कर भावविह्वल हो गए।

बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाबा का मंगला आरती में तिरंगा श्रृंगार किया गया। तिरंगा श्रृंगार मंदिर के अर्चक श्रीकांत मिश्र के साथ अन्य अर्चकों ने भव्य रूप में किया था. इसी श्रृंगार में आरती भी संपन्न हुई। मंदिर में कोरोना को लेकर पर्याप्त सावधानी बरती गई वहीं स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बरती गई।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!