Edited By Purnima Singh,Updated: 16 Feb, 2025 03:38 PM
![husband brutally murdered his wife by slitting her throat with an axe](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2025_2image_15_38_274965961single375-ll.jpg)
हरदोई में रिश्तों के कत्ल का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति-पत्नी...
Hardoi News (मनोज सहारा) : हरदोई में रिश्तों के कत्ल का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति-पत्नी के बीच दो दिन से विवाद हो रहा था। फिलहाल प्रेम प्रसंग की चर्चाओं के बीच पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
रिश्तो के कत्ल की सनसनीखेज वारदात टड़ियावां थाना क्षेत्र के रावल गांव में हुई है।। यहां के रहने वाले ज्ञानेंद्र ने अपनी 24 वर्षीय पत्नी कीर्ति की फरसे से गला काटकर हत्या कर दी और मौके से भाग निकला। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। मोहल्ले वालों को जैसे ही जानकारी लगी तो सूचना पुलिस को दे दी गई। सनसनीखेज घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम लेकर भाग रहे पति ज्ञानेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि ज्ञानेंद्र और कीर्ति की शादी 2 वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों की एक 6 महीने की बच्ची भी है। कीर्ति का मायका इसी थाना क्षेत्र के लोहरई गांव में है। घटना की सूचना के बाद फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया की 2 दिन से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। घटना को लेकर गांव में प्रेम प्रसंग की चर्चाओं का भी बाजार गर्म है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।