विपक्ष पर जमकर बरसे अमित शाह, कहा- मोदी की गारंटी है, इस बार भारत को हम तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बना देंगे

Edited By Ramkesh,Updated: 12 Apr, 2024 12:55 PM

home minister amit shah lashed out at the opposition

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मुरादाबाद में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों से मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने की अपील की।  उन्होंने कहा कि मोदी से ही देश का विकास होगा।

Amit Shah in Moradabad: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मुरादाबाद में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों से मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने की अपील की।  उन्होंने कहा कि मोदी से ही देश का विकास होगा। उन्होंने विरासत की रक्षा की है। अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है, पीएम मोदी ने अपने किए हुए वादे को पूरा किया है।  किसानों के हित में कार्य किया जा रहा है। नई चीनी मिले चालू की गई है। उत्तर प्रदेश में गुडा राज को योगी सरकार ने समाप्त किया है। आज उत्तर प्रदेश से माफियाओं का पलायन हो रहा है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं वह  देश्ज को तियों में बटना चाहते हैं। वह जतीते तो तीन तलकाक वापस लाएंगे। धारा 370 फिर बहाल करने की बता करेंगे। 

PunjabKesari
उन्होंने कहा कि मोदी ने 10 साल में देश की अर्थव्यवस्था को 11वें नंबर से 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बना दी। आप तीसरी बार मोदी सरकार बना दो, मोदी की गारंटी है, इस बार भारत को हम तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बना देंगे। आप को बता दें कि अमित शाह पश्चिमी उत्तर प्रदेश की  उन 6 सीटों पर वोटर्स को साधने की कोशिश कर रहे हैं जहां पर बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में हार गई थी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!