mahakumb

''उसने हमारा घर बर्बाद कर दिया...'' पिता की मौत के बाद सुसाइड नोट लिखकर दो पुत्रों ने दी जान

Edited By Pooja Gill,Updated: 06 Dec, 2024 01:16 PM

he ruined our house   two sons committed suicide

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पर मैलानी थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव में बुजुर्ग ग्रामीण ने बुधवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद उनके दो पुत्रों ने भी जान दे दी...

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पर मैलानी थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव में बुजुर्ग ग्रामीण ने बुधवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद उनके दो पुत्रों ने भी जान दे दी। आज यानी शुक्रवार सुबह एक बेटे का शव घर में फंदे से लटका मिला और दूसरे पुत्र का शव रेल की पटरी पर मिला। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उन्होंने आत्महत्या करने की वजह बताई है।

महिला सिपाही पर लगाया आरोप
बता दें कि बांकेगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्रंट नंबर 11 पंचायत के गांव बाबूपुर निवासी राम नरेश (60) ने बुधवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। राम नरेश के पुत्र सुधीर कुमार ने गांव निवासी रामादेवी और उसकी महिला सिपाही पुत्री समेत चार लोगों पर मकान खाली करने के लिए दबाव बनाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इस मामले में थाना मैलानी में रामादेवी, उसकी सिपाही पुत्री आरती निगम, शिवम और शशिबाला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसी बीच राम नरेश के दोनों पुत्रों सुधीर और मुकेश ने भी सुसाइड कर लिया।

सुसाइड नोट में ये लिखा...
सुधीर का शव गांव के समीप रेल पटरी के किनारे पड़ा मिला। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसकी खबर मिलते ही सुधीर के बड़े भाई ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दो दिन में पिता-पुत्रों की मौत से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस ने बताया कि मकान को लेकर विवाद था। इस मामले में समझौते के बाद राम नरेश ने आत्महत्या कर ली थी। चारों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, मौके पर मिले सुसाइड नोट में लिखा है, ''रमेश भैया मुकेश का ख्याल रखना है। हम जा रहे हैं। आरती, शिवम और रामदेवी पर कठोर कार्रवाई कराना। रामदेवी ने हमारा घर बर्बाद कर दिया। पापा को मार दिया। रामदेवी से 50 हजार रुपये ले लेना। जमीन विवाद में मेरे पिता की मृत्यु हो गई। रामदेवी और आरती के कहने पर हम आत्महत्या करने जा रहे हैं। आरती ने मेरा सब कुछ बर्बाद कर दिया...।''  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!